Allahabad University के संघटक एसएस खन्‍ना महाविद्यालय को 'ए' ग्रेड, नैक टीम ने किया था मूल्‍यांकन

सदनलाल सांवदलास खन्ना महिला महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से मूल्यांकन के तीसरे चक्र में ए ग्रेड मिला है। यह जानकारी प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने दी। इस बार स्केलिंग सात ग्रेड में होनी थी। जबकि द्वितीय चक्र में केवल चार ग्रेड थे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 01:33 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 05:01 PM (IST)
Allahabad University के संघटक एसएस खन्‍ना महाविद्यालय को 'ए' ग्रेड, नैक टीम ने किया था मूल्‍यांकन
महाविद्यालय सदनलाल सांवलदास खन्ना को नैक टीम की ओर से ए ग्रेड प्रदान किया गया है।

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) का संघटक महाविद्यालय सदनलाल सांवलदास खन्ना भी है। सदनलाल सांवलदास खन्ना महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने दो दिन दो पालियों में 'परीक्षा' ली। पिछले दिनों महाविद्यालय परिसर में जाकर निरीक्षण किया। अब परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है।

राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद की टीम का मूल्‍यांकन

सदनलाल सांवदलास खन्ना महिला महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से मूल्यांकन के तीसरे चक्र में 'ए' ग्रेड मिला है। यह जानकारी प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार स्केलिंग सात ग्रेड में होनी थी। जबकि द्वितीय चक्र में केवल चार ग्रेड थे। 'ए' ग्रेड में अपना स्थान बनाए रखने के लिए महाविद्यालय प्रबंध तंत्र, शिक्षक वर्ग तथा गैर शिक्षक वर्ग ने लगातार अथक प्रयास किया।

बोलीं, एसएस खन्‍ना महाविद्यालय की प्राचार्य

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह नैक की टीम की ओर से इस डिग्री कॉलेज को उपलब्धि मिलने पर आनंदित हैं। उन्‍होंने इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षिकाओं और शिक्षणेतर कर्मचारियों को दिया है।

दो दिन टीम ने जुटाई थी जानकारी

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. लालिमा सिंह ने बताया कि दिल्ली से तीन सदस्यीय टीम सुबह पहुंची थी। पहले दिन टीम ने पठन-पाठन और विकास के बारे में जानकारी जुटाई। इसके अलावा टीम ने सभी संकायों के विभागों का दौरा किया। टीम ने इंटरनल क्वालिटी एस्योरेंश सेल (आइक्यूएसी) का भी दौरा किया। इसके अलावा पुरा छात्रों से बातचीत की। साथ ही टीम ने अभिभावकों से भी संवाद किया। टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ उठाया।

पहले भी मिल चुका है 'ए' ग्रेड

इसके पहले टीम सितंबर 2019 में पहुंची थी। उस वक्त कॉलेज को 3.46 सीजीपीए के साथ 'ए' ग्रेड प्रदान किया गया था। साथ ही इविवि के संघटक कॉलेज को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की परामर्श योजना के तहत मेंटॉर शिक्षण संस्था के रूप में चुना गया था। एसएस खन्ना को मेंटॉर योजना के तहत चुना जाना विवि एवं शहर के लिए बड़ी उपलब्धि थी। उत्तर प्रदेश में मेंटॉर संस्था के रूप में केवल तीन संस्थाओं का चयन हुआ है। प्रयागराज से चयनित होने वाली एक मात्र संस्था एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय है।

chat bot
आपका साथी