सपाई बोले, योगी सरकार में अपराध चरम पर, देंगे धरना Prayagraj News

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश की योगी सरकार के कार्यों पर आक्रोश जताया गया। समस्‍याओं को लेकर धरना देने का भी निर्णय लिया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 01:19 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 01:19 PM (IST)
सपाई बोले, योगी सरकार में अपराध चरम पर, देंगे धरना Prayagraj News
सपाई बोले, योगी सरकार में अपराध चरम पर, देंगे धरना Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। जनता की समस्याओं, बढ़ते अपराध के विरोध में तहसील मुख्यालयों पर बैठक में मौजूद सपाइयों ने धरना देने का निर्णय लिया।

बिगड़ी कानून व्यवस्था, महंगाई से हर वर्ग के लोग परेशान : जिला अध्यक्ष

जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव ने बैठक में कहा कि योगी सरकार में अपराध चरम पर है। आए दिन गोली चल रही है। लूट, हत्या की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। रंगदारी न देने पर व्यापारियों की हत्या कर दी जा रही है। बिगड़ी कानून व्यवस्था, महंगाई से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। पूर्व विधायक नागेंद्र ङ्क्षसह यादव ने कहा कि योगी सरकार में एक भी नई योजना नहीं शुरू हो गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, रमेश यादव, सुषमा पाल, उमा प्रकाश अग्रहरि, आशा सरोज, शबनम, नारेंद्र पाल, प्यारेलाल खैरा, मनीष मारुत, नंदलाल यादव, राजेंद्र यादव, शमीम खां आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष अजीतनगर में लूट के शिकार व्यापारी से मिले और उनका हाल-चाल लिया।

भाजपा मनाएगी पीएम मोदी का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंगलवार को भाजपा कई कार्यक्रम करेगी। दोपहर तीन बजे हादीहाल में प्रधानमंत्री के जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन पर्यटन और जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे। इसके पहले जिला अस्पताल में सफाई अभियान चलेगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र व मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय ने दी।

महापुरुषों की प्रतिमाओं का किया अभिषेक

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सदर के भाजपा नेता अश्वनी सोनी ने महापुरुषों की मूर्तियों पर दूध से अभिषेक किया। कोलाहल गांव के प्राथमिक विद्यालय और नगर के पुराना माल गोदाम स्कूल में अश्वनी के साथ ही बब्बू, आदित्य पांडेय, विजय शुक्ला, राजन चौबे, आनंद सोनी, संघ के कार्तिकेय ने बच्चों को किताब भी बांटी।

chat bot
आपका साथी