सपा संरक्षक मुलायम सिंह के जन्म दिवस पर काटा केक, बांटी मिठाई

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्म दिवस पर रविवार को मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 03:44 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 03:44 AM (IST)
सपा संरक्षक मुलायम सिंह के जन्म दिवस पर काटा केक, बांटी मिठाई
सपा संरक्षक मुलायम सिंह के जन्म दिवस पर काटा केक, बांटी मिठाई

जासं, प्रयागराज : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्म दिवस पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सपा के जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के नेतृत्व में जार्जटाउन स्थित जिला कार्यालय में केक काटा गया। कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई। इसके बाद संगम स्थित बड़े हनुमानजी के मंदिर में पूजा-अर्चना, यज्ञ व हवन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। बांध के किनारे स्थित कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को फल वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, राम सेवक पटेल, कमल सिंह यादव, केके श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, महबूब उस्मानी, कमला यादव, दिनेश यादव, अशोक सिंह पटेल व महाबीर यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

इसी प्रकार चौक स्थित महानगर कार्यालय में सपा महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन के नेतृत्व में केक काटकर सपा संरक्षक की दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किया गया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी पूर्व रक्षा मंत्री के जन्म दिवस पर नैनी स्थित कुष्ठ रोग हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री लल्लन राय, जिलाध्यक्ष शिवबरन यादव, शमशाद, प्रशांत मिश्रा, अविनाश चौधरी, मोहम्मद सैफ, शिवम लाल यादव आदि रहे।

- सुलेमसराय में लगा रक्तदान शिविर

सपा संरक्षक के जन्मदिन पर यूथ ब्रिगेड के निर्वतमान प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंजू यादव, आशीष यादव, पिंटू यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं, अकबरपूर चौराहे पर युवा नेता मयंक यादव जांटी व चिल्ला प्रधान विक्रम पटेल द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया। यहां लोगों की निश्शुल्क जांच कर दवाएं दी गई।

विश्वविद्यालय में लगाए 82 पौधे

जासं, प्रयागराज : इविवि छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली समेत विभिन्न मागों को लेकर अनशनरत छात्रनेताओं ने भी मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाते हुए परिसर में 82 पौधे लगाए। पौधे लगाने वालों में छात्र नेता मसूद अंसारी, जिया कोनैन, अजय यादव, राहुल पटेल, मोहम्मद मुबाशिर हारून, नवनीत यादव मोहम्मद सलमान, मोहम्मद ओबादा. आदि थे।

chat bot
आपका साथी