पूर्व विधायक के बेटे के घर में बिछी थी जुए की फड, सपा नेता समेत 15 गिरफतार, सभी का चालान

जुआ पूर्व विधायक जयराम यादव के बेटे गिरीश यादव के घर में हो रहा था। जुए का अड्डा अतुल सिंह निवासी करनपुर चला रहा था। पकड़े गए लोगों में रोहित मिश्र सपा नेता बताया जाता है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 08:22 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 08:30 AM (IST)
पूर्व विधायक के बेटे के घर में बिछी थी जुए की फड,  सपा नेता समेत 15 गिरफतार, सभी का चालान
पूर्व विधायक के बेटे के घर में बिछी थी जुए की फड, सपा नेता समेत 15 गिरफतार, सभी का चालान

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद के सिविल लाइन में सरगना सहित 15 जुआरी पूर्व विधायक के बेटे के घर से गिरफ्तार हुए थे। फड़ से 2.96 लाख रुपये, 15 मोबाइल बरामद हुआ था। सोमवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने पुलिस बल के साथ रोडवेज बस अड्डे के पास एक घर में दबिश देकर सरगना, सपा नेता सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर नगदी, ताश की गड्डी, 15 मोबाइल, चार जंजीर बरामद किया थे।

सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, हुआ चालान

सोमवार को नगर कोतवाली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जुआ पूर्व विधायक जयराम यादव के बेटे गिरीश यादव के घर में हो रहा था। जुए का अड्डा अतुल सिंह निवासी करनपुर चला रहा था। पकड़े गए लोगों में रोहित मिश्र सपा नेता बताया जाता है। इनके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम, निषेधाज्ञा के उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया।

दुष्कर्म के आरोपित ढोंगी बाबा को पुलिस ने भेजा जेल

सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित ढोंगी बाबा को पुलिस ने पीडि़ता के बयान के बाद जेल भेज दिया है। सुल्तानपुर की 15 वर्षीय किशोरी इलाज और झाडफ़ूंक कराने कंधई थाना क्षेत्र के सरसीखाम में  बाबा छोटेलाल के आश्रम में आई थी। उसका आरोप है कि बाबा ने उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। किसी तरह वह 18 जून को आश्रम से भाग निकली। यह मामला एएसपी पूर्वी के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने कंधई एसओ को जांच सौंप दी थी। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर छोटेलाल के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था।

आरोपित छोटेलाल को पुलिस ने भेजा जेल

मेडिकल रिपोर्ट और पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे को दुष्कर्म, पास्को एक्ट में तब्दील कर दिया। इसके बाद हिरासत में लिए आरोपित छोटेलाल को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पीडि़ता की बड़ी बहन ने यह भी आरोप लगाया था कि छोटेलाल दवा और झाड़-फूंक के बहाने अपने आश्रम पर गरीब लड़कियों को बुलाता है। फिर  बंधक बनाकर दुष्कर्म करता है। उसे भी बंधक बनाकर दो साल तक बाबा ने दुष्कर्म किया था। उसकी दो और बहनों को भी बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। एसओ विपिन कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में छोटे लाल को जेल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी