समाज को विभाजित कर रही सपा और बसपा, बोले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी

प्रांशु दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में विकास की धारा को बहाया है। प्रयागराज इसका गवाह है। सपा व बसपा के शासन में जो गुंडा राज था उसे परशुराम के आदर्शों पर चलकर योगी सरकार ने खत्म किया

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:30 AM (IST)
समाज को विभाजित कर रही सपा और बसपा, बोले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पार्टी की जीत का आधार युवा, मिशन-2022 में जुट जाएं

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी शुक्रवार को प्रयाग प्रवास पर रहे। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा और स्पष्ट संदेश दिया कि मिशन-2022 में लग जाएं। कहा कि पार्टी की जीत का आधार 2017 में युवा थे। 2022 में भी पूरा दारोमदार युवाओं पर रहेगा। इस बार 350 से अधिक सीट का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरना है। विपक्षी दल सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां समाज में विभाजन पैदा करती हैं। जातियों के नाम पर लोगों को बांट रही हैं। दूसरी तरफ भाजपा संगठित समाज और मजबूत राष्ट्र की संकल्पना को आग बढ़ा रही है।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में विकास की धारा को बहाया है। प्रयागराज इसका गवाह है। युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि सपा व बसपा के शासन में जो गुंडा राज था, उसे परशुराम के आदर्शों पर चलकर योगी सरकार ने खत्म किया और सुशासन लाने में सफल हुए। जो दल आज ब्राह्म्णों के शुभचिंतक बन रहे हैं, उनका जन्म ही ब्राह्म्णों के विरोध से हुआ है। विपक्ष तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर चल रही है। भाजपा की सरकार में पारदर्शिता के साथ नौकरियां मिल रही हैं। पहले जाति विशेष के लोगों को ही नौकरी मिलती थीं। वर्तमान सरकार में युवा उद्यमियों को व्यापार करने के लिए लोन भी दिया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, शैलेंद्र मौर्य, राजेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, राजू पाठक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी