Murder Case: लखनऊ में सोनू गिरफ्तार, कान्हा और अशोक को प्रयागराज लाई पुलिस

नामजद आरोपितों में दो अशोक और कान्हा ठाकुर को मंगलवार सुबह मुंबई से पकड़ा गया था। वहीं तीन दिन पहले पुलिस ने इस वारदात का राजफाश करते हुए पवन कुमार सरोज निवासी कोरसंड थरवई को मुख्य आरोपित बताया था। बुधवार सुबह सोनू को लखनऊ से पकड़ लिया गया

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:33 PM (IST)
Murder Case: लखनऊ में सोनू गिरफ्तार, कान्हा और अशोक को प्रयागराज लाई पुलिस
फिंगर प्रिंट के साथ ही डीएनए जांच को लिया गया तीनों का नमूना

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। नाबालिग दलित से सामूहिक दुष्कर्म कर पूरे परिवार की हत्या के मामले में नामजद किए गए 11 आरोपितों में और दो को मुंबई से पकड़कर पुलिस बुधवार को दिन में यहां लेकर आई। साथ ही वारदात करने के आरोपित पवन सरोज के दोस्त सोनू को भी लखनऊ से सुबह पकड़ा गया। इन तीनों से घंटों फाफामऊ थाने में पूछताछ की गई। इनके मोबाइल भी ले लिए गए। फिंगर प्रिंट के साथ ही डीएनए जांच के लिए तीनों का सैंपल भी लिया गया।

तीनों से कई घंटे तक सवाल जवाब 

फाफामऊ थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतक अधेड़ की पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया था। मृतकों के स्वजनों ने गांव के ही 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद आरोपितों में दो अशोक और कान्हा ठाकुर को मंगलवार सुबह मुंबई से पकड़ा गया था। वहीं, तीन दिन पहले पुलिस ने इस वारदात का राजफाश करते हुए पवन कुमार सरोज निवासी कोरसंड थरवई को मुख्य आरोपित बताया था। इसके दो साथी गंगे और सोनू के फरार होने की बात कही थी। बुधवार सुबह सोनू को लखनऊ से पकड़ लिया गया। दोपहर में सोनू, कान्हा ठाकुर और अशोक को फाफामऊ थाने लाया गया। यहां जांच में जुटी पुलिस टीमों ने तीनों से पूछताछ की। इनके मोबाइल की जांच की गई।

कहां थे घटना वाले दिन

घटना वाले दिन ये लोग कहां थे, इस बारे में पूछा गया। अपराह्न तीनों को बेली अस्पताल लाया गया, जहां डीएनए जांच के लिए नमूने लिए गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी फाफामऊ सुरेंद्र यादव का कहना है कि डीएनए जांच के लिए तीनों का सैंपल लिया गया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी