किसी को ससुरालवाले तो किसी को पति करता था प्रताड़ित, प्रयागराज की महिला हेल्प डेस्क ने सुलझाए मामले

महिला हेल्प डेस्क थाना शिवकुटी में एक महिला पहुंची। उसने बताया कि वह बद्री आवास योजना में रहती है। उसका पति आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उससे विवाद करता रहता है। विरोध करने पर हाथापाई करता है। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा फोन कर पति को बुलाया गया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:51 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:51 PM (IST)
किसी को ससुरालवाले तो किसी को पति करता था प्रताड़ित, प्रयागराज की महिला हेल्प डेस्क ने सुलझाए मामले
महिला हेल्प डेस्क ने शुक्रवार को कई मामलों का निस्तारण किया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। महिला हेल्प डेस्क ने शुक्रवार को कई मामलों का निस्तारण किया। अधिकांश मामले घरेलू ही रहे, जिस पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया। इसके बाद लिखित तौर पर समझौता कराया गया। चेतावनी भी दी गई कि दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दोबारा परेशान करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी

महिला हेल्प डेस्क थाना शिवकुटी में एक महिला पहुंची। उसने बताया कि वह बद्री आवास योजना में रहती है। उसका पति आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उससे विवाद करता रहता है। विरोध करने पर हाथापाई करता है। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा फोन कर उसके पति को बुलाया गया। वह पहुंचा तो उससे भी बातचीत की गई और फिर दंपती के विवाद का निस्तारण कर दिया गया। इसी प्रकार अतरसुइया थाने में बनी महिला हेल्प डेस्क पर मीरापुर की रहने वाली एक महिला ने घरेलू विवाद की शिकायत की, जिस पर उसके ससुरालवालों को बुलाकर लिखित समझौता कराया गया। दोबारा परेशान करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। दारागंज में एक महिला को उसके पड़ोस के रहने वाले कुछ लोग परेशान कर रहे थे। वह लगातार इसकी शिकायत भी कर रही थी, लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को वह महिला हेल्प डेस्क में पहुंची और प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर दूसरे पक्ष को बुलाकर समस्या का निस्तारण कराया गया।

chat bot
आपका साथी