प्रयागराज में खोदाई में निकले घड़े में मिले महरानी विक्टोरिया की छवि वाले चांदी के सिक्के

एक घड़ा जमीन में मिट्टी के नीचे दबा दिखा। उसे निकाला तो उसमें चांदी के कुछ सिक्के थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के चित्र वाले 1877 के चांदी के सिक्के थे। घड़ा मिलने की बात गांव में फैली तो वहां पर भीड़ लग गई।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 12:39 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 12:39 PM (IST)
प्रयागराज में खोदाई में निकले घड़े में मिले महरानी विक्टोरिया की छवि वाले चांदी के सिक्के
क्षिणी कोटवा गांव में जमीन के समतलीकरण के दौरान एक घड़े में चांदी के सिक्के मिले

प्रयागराज, जेएनएन। गड़ा धन या मिट्टी में दबे घड़े में आभूषण मिलना हमेशा से कौतुहल की बात रही है। ताजा मामला  जनपद के गंगापार इलाके में सराय इनायत थाना क्षेत्र का है जहा दक्षिणी कोटवा गांव में जमीन के समतलीकरण के दौरान एक घड़े में चांदी के सिक्के मिले। बात फैली तो गांव वाले जुटे और फिर इसकी भनक पुलिस को भी लग गई। पुलिस गांव पहुंची लेकिन एक भी सिक्का बरामद नहीं हुआ। हालांकि गांव वालों के बीच बातचीत से पता चला है कि घड़े में सिक्के वर्ष 1877 के थे। यानी तकरीबन डेढ़ सौ साल पुराने।

महरानी विक्टोरिया के चित्र वाले थे सिक्के

दक्षिणी कोटवा निवासी लालमणि सिंह बिजली विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी हैं। उन्होंने अपने घर से कुछ दूरी पर कई साल पहले एक जमीन ली थी। उस जमीन पर उन्हें बाउंड्रीवाल करवानी था। बुधवार की शाम करीब चार बजे वह उसी जमीन पर जेसीबी से समतलीकरण करवा रहे थे। तभी एक घड़ा जमीन में मिट्टी के नीचे दबा दिखा। उसे निकाला तो उसमें चांदी के कुछ सिक्के थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के चित्र वाले 1877 के चांदी के सिक्के थे। घड़ा मिलने की बात गांव में फैली तो वहां पर भीड़ लग गई। जब तक पुलिस पहुंचती वहां से घड़ा और सिक्के लोग उठा ले गए। लालमणि सिंह ने बताया कि घड़े में 20-25 सिक्के थे। जो लोग मौके पर थे, वही उसे उठा ले गए। हनुमानगंज चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दी है। अब पुरातत्व की टीम जांच करेगी। पुरातत्व महत्व का होने पर सिक्के बरामद होने की कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले भी ग्रामीण इलाकों में घरों और खेतों की खोदाई के दौरान घड़ों में सिक्के तथा गहने मिल चुके हैं। कुछ साल पहले सहसों इलाके में भी एक कच्चे घर में जमीन खोदने पर घड़ा मिले जिसमें तांबे और चांदी के सिक्के थे।

chat bot
आपका साथी