Pratapgarh Police पर हमला, थानेदार और दो सिपाही घायल, दो पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाने गई थी पुलिस

शिवसत गांव में जयहिंद सिंह और रामेन्द्र सिंह के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ है। रविवार शाम लगभग पांच बजे कंधई थानाध्यक्ष और दिलीपपुर चौकी इंचार्ज जयशंकर तिवारी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और दोनों पक्षों को बुलाकर नाली का विवाद सुलझाने का प्रयास करने लगे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:20 PM (IST)
Pratapgarh Police पर हमला, थानेदार और दो सिपाही घायल, दो पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाने गई थी पुलिस
कंधई पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। थानेदार को भी पीटा गया।

प्रयागराज, जेएनएन। पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में रविवार को नाली के  विवाद में झगड़े की सूचना पर पहुंचे कंधई पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। थानेदार को भी पीटा गया। इस घटना में थानाध्यक्ष और दो सिपाही जख्मी हो गए। कुछ देर बाद खबर पाकर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स ने हमलावरों की धरपकड़ शुरू की। 

पुलिस पर हमले की खबर से खलबली, कई थानों की फोर्स ने की छापेमारी

कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत गांव में जयहिंद सिंह और रामेन्द्र सिंह के बीच लंबे समय से नाली से पानी निकासी के लिए विवाद बना हुआ है। कई बार उनके बीच झगड़ा हो चुका है। उन दोनों के बीच झगड़ा होने पर अधिकारियों के निर्देश पर रविवार शाम लगभग पांच बजे जानकारी पाकर कंधई थाने से इंस्पेक्टर (क्राइम) अंगद राय, दिलीपपुर चौकी इंचार्ज जयशंकर तिवारी, दारोगा शैलेंद्र तिवारी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच रामेंद्र पक्ष और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो रामेंद्र पक्ष के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस और हमलावरों के बीच मारपीट होने लगी। इस घटना जिसमें एसओ और दो अन्य पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची। यह खबर फैली तो खलबली मच गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अफसर पहुंच गए। हमला करने वाले तब तक भाग गए थे। पुलिस बल ने छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया। हमले में चौकी इंचार्ज जयशंकर तिवारी, दारोगा शैलेंद्र तिवारी, सिपाही विशाल यादव, अरुण कुमार और अश्वनी कुमार घायल हुए हैैं। मामले में कोटेदार समेेत 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

आरोपितों की तलाश की जा रही है

एसपी शिवहरि मीणा  ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस वालों के साथ बदसलूकी की है। हमलावर घर छोड़कर फरार हैं। मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी