RSS ने प्रयागराज में किया शस्त्र पूजन, कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का रखा ख्‍याल

प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने केसर भवन में भी शस्त्र पूजन कर राष्ट्रीय अस्मिता व स्वाभिमान के लिए हमेशा तैयार रहने का संकल्प लिया। नगर और ग्रामीण अंचल में अन्य स्थानों और आरएसएस के कायार्लयों पर स्थापना दिवस पर कार्यक्रम संपन्न हुए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:52 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 03:52 PM (IST)
RSS ने प्रयागराज में किया शस्त्र पूजन, कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का रखा ख्‍याल
आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रयागराज में शस्‍त्र पूजन किया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। आरएसएस के स्थापना दिवस पर विभिन्न आयोजन जगह-जगह किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कालिंदी नगर की देवरस शाखा में शस्त्र पूजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने स्थापना दिवस पर विधि विधान से शस्त्र पूजन करता है। यह शास्त्रीय परम्परा कोरोना काल मे भी संघ कार्यकर्ताओ ने जारी रखी। इस दौरान शारीरिक दूरी व मास्क लगाने जैसे नियम का पालन सभी ने किया।

सामाजिक विमर्श भी किया

इस तरह के आयोजन काशी प्रांत के सभी मंडलों में भी किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने बौद्धिक उपदेश भी दिया। इसमे असत्य पर सत्य की विजय होने के तमाम उदाहरण देते हुए भारत-चीन के बीच एलएसी पर चल रहे तनाव सहित राष्ट्रीय राजनीति व प्रादेशिक राजनीति के साथ तमाम तरह के सामाजिक विमर्श भी हुए। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने केसर भवन में भी शस्त्र पूजन कर राष्ट्रीय अस्मिता व स्वाभिमान के लिए हमेशा तैयार रहने का संकल्प लिया। नगर और ग्रामीण अंचल में अन्य स्थानों और आरएसएस के कायार्लयों पर स्थापना दिवस पर कार्यक्रम संपन्न हुए।

chat bot
आपका साथी