फैक्ट्री में भड़की आग तो इलाज की बजाय झुलसे श्रमिकों को प्रयागराज में घर पर छोड़कर भागे

प्रयागराज में बहरिया इलाके में तुलापुर गांव के सात युवक हरियाणा में हिसार जनपद में इकवाना इलाके में स्थित टायर फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे। इस फैक्ट्री में मंगलवार को आग भड़क उठी। आग पर काबू पाने तक में बड़ी संख्या में कर्मचारी झुलस गए थे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 01:49 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 01:49 PM (IST)
फैक्ट्री में भड़की आग तो इलाज की बजाय झुलसे श्रमिकों को प्रयागराज में घर पर छोड़कर भागे
फैक्ट्री में मंगलवार को आग भड़क उठी। आग पर काबू पाने तक में बड़ी संख्या में कर्मचारी झुलस गए

प्रयागराज, जेएनएन। श्रमिक वर्ग के साथ ज्यादती और बेरहमी का एक और मामला सामने आया है। हरियाणा की एक टायर फैक्ट्री में दो दिन पहले हुए अग्निकांड में प्रयागराज में बहरिया इलाके के भी सात श्रमिक आग की चपेट में आकर झुलस गए थे। उनका इलाज कराने की बजाय गरीब परिवार के इन सात युवकों को बुधवार की रात लाकर तुलापुर में उनके घऱ पर छोड़कर फैक्ट्री के लोग भाग गए। अब परिवार के लोग उनका इलाज करा रहे हैं। उनमें फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ आक्रोश है लेकिन वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

अग्निकांड के बाद दूसरी रात घर में छोड़कर चले गए फैक्ट्री के लोग

प्रयागराज में बहरिया इलाके में तुलापुर गांव के सात युवक हरियाणा में हिसार जनपद में इकवाना इलाके में स्थित टायर फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे। इस फैक्ट्री में मंगलवार को आग भड़क उठी। आग पर काबू पाने तक में बड़ी संख्या में कर्मचारी झुलस गए थे। आग की जद में तुलापुर गांव के भी सातों युवक आ गए। उनका शरीर भी झुलस गया। मगर इस अग्निकांड में झुलसे कर्मचारियों का इलाज और मदद करने की बजाय फैक्ट्री के प्रबंधन ने संवेदनहीनता दिखा दी। सभी झुलसे कर्मचारियों को दूसरे ही रोज घर पहुंचाकर पल्ला झाड़ लिया। अब परिवार के लोग स्थानीय डाक्टरों से इनका इलाज करा रहे हैं। पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जब फैक्ट्री या कारखाना में में किसी हादसे में घायल श्रमिकों को इलाज कराने की बजाय घर छोड़ दिया गया। फिर न तो उन्हें पगार दी गई और न उपचार की खातिर पैसे। कोरोना काल में वैसे भी संकट झेल चुके श्रमिक ऐसी स्थिति में लाचार हैं।

chat bot
आपका साथी