PWD: प्रयागराज में 22 कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में छेड़छाड़, अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन को सौंपी जांच

निर्माण खंड चार के 22 कर्मचारियों ने अपनी सेवा पुस्तिका में बाबू से मिलीभगत करके दूसरी जन्मतिथि लिखवा दी। दूसरी जन्मतिथि के लिए शैक्षिक प्रमाण लगा दिए। जबकि सेवा पुस्तिका में जन्मतिथि बदलना संभव नहीं है। इन लोगों ने शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर प्रमोशन ले लिया

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:12 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 01:12 PM (IST)
PWD: प्रयागराज में 22 कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में छेड़छाड़, अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन को सौंपी जांच
मामला उजागर होने के बाद अब कमेटी बनाकर दुरुस्त की जाएगी सेवा पुस्तिका की गड़बड़ी

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। लोक निर्माण विभाग में 22 कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में जन्मतिथि बदली गई है। पिछले दिनों कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका की जांच में यह प्रकरण सामने आया है। इसे गंभीरता से लेते हुए जांच और सुधार के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

बाबू से मिलीभगत कर बदल दी जन्मतिथि

बरसों पहले लोक निर्माण विभाग में जिन चौकीदारों और बेलदारों की भर्ती हुई थी, उनके लिए शैक्षिक योग्यता कुछ नहीं थी। तब भर्ती होने वालों में कई कमियों ने खुद को अनपढ़ बताया था। उस समय मेडिकल जांच और सीएमओ के प्रमाण पत्र के आधार कर्मचारियों की जन्मतिथि सेवा पुस्तिका में दर्ज कर दी गई थी। उसी जन्मतिथि के अनुसार उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट तय होने लगा। बाद में निर्माण खंड चार के 22 कर्मचारियों ने अपनी सेवा पुस्तिका में बाबू से मिलीभगत करके दूसरी जन्मतिथि लिखवा दी। दूसरी जन्मतिथि के लिए शैक्षिक प्रमाण लगा दिए। जबकि सेवा पुस्तिका में जन्मतिथि बदलना संभव नहीं है। इन लोगों ने शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर प्रमोशन ले लिया। चौकीदार से भर्ती हुए कुछ लोग मेट बने। उसके बाद वर्क एजेंट और फिर सुपरवाइजर पद पर प्रमोट हो गए। जन्मतिथि बदलने पर इनके रिटायरमेंट का समय बढ़ गया। पिछले दिनों इसकी शिकायत हुई तो सेवा पुस्तिका की जांच की गई। जांच में पता चला कि 22 कर्मियों की सेवा पुस्तिका में लिखी जन्मतिथि में छेड़छाड़ की गई। उनके रिकार्ड में दोनों जन्मतिथि लिखी है। इस मामले को अधिकारियों ने गंभीरता लिया। अब जांच कमेटी बना दी गई और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

इनका है यह कहना

- सेवा पुस्तिका में लिखी जन्मतिथि नहीं बदल सकते हैं। जिन लोगों ने बदलवाया है उनके शैक्षिक प्रमाण की जांच के लिए एक्सईएन निर्माण खंड चार को निर्देश दिए हैं। साथ ही सेवा पुस्तिका दुरुस्त करने के लिए एक कमेटी बना दी गई है।

- एके द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता प्रयागराज

chat bot
आपका साथी