प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर

इसके लिए शासन ने आइपीएस अधिकारी प्रतिभा आंबेडकर को प्रतापगढ़ जिले का नोडल बनाया था। तीन दिनों तक उन्होंने कई कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं व बालिकाओं में जागरूकता उत्पन्न की। वह सोमवार की शाम वापस लखनऊ चली गईं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:58 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:58 PM (IST)
प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर
प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर

प्रतापगढ़, जेएनएन। स्कूल कालेजों में पढ़ने वाली बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान प्रथम चरण में 25 अक्टूबर तक तथा द्वितीय चरण में नवंबर माह में चलाया जाएगा। इसके लिए शासन ने आइपीएस अधिकारी प्रतिभा आंबेडकर को प्रतापगढ़ जिले का नोडल बनाया था। तीन दिनों तक उन्होंने कई कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं व बालिकाओं में जागरूकता उत्पन्न की। वह सोमवार की शाम वापस लखनऊ चली गईं।

नारी सम्मान के लिए अभियान

बालिकाओं के लिए मिशन शक्ति शासन के निर्देश पर नवरात्र के पहले दिन से अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। डीआइओएस सर्वदा नंद ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त,वित्त विहीन सहायता प्राप्त सभी बोर्डों के प्रधानाचार्यों को निर्देश भी जारी किया है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान के लिए चलाया जा रहा है। पवित्र शारदीय नवरात्र की शुभ तिथियों पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता होगी। महिला हेल्पलाइन 1090 की भी जानकारी

विद्यालयों की महिला शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्राओं को उनकी सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन महत्वपूर्ण निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्हें सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं के साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 की भी जानकारी दी जाएगी। विद्यालयों में महिला शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्राओं की शिकायत के लिए शिकायत पेटिका भी लगाई जाएगी। इसके अंतर्गत महिलाओं और छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नवरात्र के साथ ही बीच-बीच में चलाया जाता रहेगा। डीआइओएस ने इस कार्यक्रम के लिए सभी ब्लाकों में नोडल अधिकारी बनाया है। सदर का नोडल जीजीआइसी के शिक्षक मो. अनीस व शिवगढ़ ब्लाक का नोडल जीजी

chat bot
आपका साथी