झूंसी में राम भरत को मिलते देख दर्शक हुए भाव विभोर

रामलीला कमेटी इस्माइलगंज बाजार की ओर से बुधवार को भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। लंका पर विजय प्राप्त कर प्रभु श्रीराम सीता व अनुज लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटते हैं। इसकी खबर भरत को लगती है तो वह उनसे मिलने पहुंच जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 09:03 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 09:03 PM (IST)
झूंसी में राम भरत को मिलते देख दर्शक हुए भाव विभोर
झूंसी में राम भरत को मिलते देख दर्शक हुए भाव विभोर

संसू, थरवई : रामलीला कमेटी इस्माइलगंज बाजार की ओर से बुधवार को भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। लंका पर विजय प्राप्त कर प्रभु श्रीराम, सीता व अनुज लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटते हैं। इसकी खबर भरत को लगती है तो वह उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। दोनों भाई एक-दूसरे से गले मिलते हैं। इस दृश्य को देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। इस अवसर पर बृजेश पति त्रिपाठी, राकेश मिश्र, गंगा प्रसाद केसरवानी, भुवाल पटेल, आशीष केसरवानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी