Secrets of Woman Death in Prayagraj: शिनाख्‍त के लिए पुलिस इंटरनेट मीडिया की भी ले रही है मदद

Secrets of Woman Death in Prayagraj किसी महिला के गायब होने की जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंची है। इस आधार पर यह भी माना जा रहा है कि महिला को कहीं और जान से मारने के बाद भी यहां फेंका जा सकता है। पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:02 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:19 PM (IST)
Secrets of Woman Death in Prayagraj: शिनाख्‍त के लिए पुलिस इंटरनेट मीडिया की भी ले रही है मदद
पिछले दिनों महिला की लाश धूमनगंज में मिली थी। पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में धूमनगंज थाना क्षेत्र के दामूपुर इलाके में करीब 40 साल की महिला की मौत कैसे हुई, यह राज का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही चलेगा। यूं तो कुछ ग्रामीण महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं, लेकिन लाश कई दिन पुरानी होने के कारण फिलहाल इस बिंदु पर पुलिस खामोश हो। कहा जा रहा है कि जिस जगह महिला की लाश मिली है, वह एक तरह से निर्जन स्थान है। वहां खेत के अलावा किसी का मकान नही है, अलबत्ता बगल में श्वसुर खदेरी नदी जरूर है।

कहीं और हत्‍या के बाद शव फेंकने का अनुमान

दामूपुर और उसके आसपास के गांव से किसी महिला के गायब होने की जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंची है। इस आधार पर यह भी माना जा रहा है कि महिला को कहीं और जान से मारने के बाद भी यहां फेंका जा सकता है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

हाथ में चूड़ी से विवाहित होने का कयास, शरीर पर चोट के निशान भी

रविवार की रात दामूपुर निवासी इम्तियाज अपने खेत की तरफ गया था, तभी उसने महिला के शव को देखा और फिर पुलिस को खबर दी। चौकी इंचार्ज पीपलगांव बैकुंड पांडेय सोमवार सुबह सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे तो पता चला कि लाश कई दिन पुरानी थी। हाथ में चूड़ी होने के कारण माना जा रहा है कि महिला की शादी हो चुकी थी। उसके शरीर पर कुछ जगह चोट के निशान थे, मगर साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा था।

पुलिस प्रयागराज व कौशांबी के थानों से गुमशुदगी या अपहरण की जुटा रही जानकारी

इंस्पेक्टर धूमनगंज अनुपम शर्मा का कहना है कि प्रयागराज और कौशांबी जिले के सभी थानों से जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं पर किसी महिला के गुमशुदगी या अपहरण की रिपोर्ट दर्ज तो नहीं है। इंटरनेट मीडिया की मदद से भी मृतका की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। महिला की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, यह पहचान होने के बाद ही पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी