Petrol-Diesel के बढ़ते दाम पर समाजवादी व्यापार सभा संगठन ने जताया विरोध, केंद्र सरकार से की यह मांग

समाजवादी व्यापार सभा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता का कहना है कि वैश्विक महामारी के इस दौर में व्यापार पूरी तरह से चौपट हो चुका है। लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:49 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:49 AM (IST)
Petrol-Diesel के बढ़ते दाम पर समाजवादी व्यापार सभा संगठन ने जताया विरोध, केंद्र सरकार से की यह मांग
समाजवादी व्यापार सभा संगठन ने डीजल और पेट्रोल के दाम में हो रही वृद्धि का विरोध किया है।

प्रयागराज, जेएनएन। समाजवादी व्यापार सभा संगठन ने डीजल और पेट्रोल के दाम में हो रही वृद्धि की कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। इससे आम आदमी के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा होगा। ऐसे में केंद्र सरकार से तत्काल बढ़े हुए रेट पर अंकुश लगाने की मांग की गई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। 

कोरोना संक्रमण ने व्यापार कर दिया है चौपट

समाजवादी व्यापार सभा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता का कहना है कि वैश्विक महामारी के इस दौर में व्यापार पूरी तरह से चौपट हो चुका है। लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम पर अंकुश लगाने की जरूरत है। हालांकि हो इसका उल्टा रहा है। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। 

डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट के भाड़े में होगी बढ़ोतरी

संगठन के प्रदेश सचिव विजय गुप्ता और मंत्री नंदलाल निषाद ने कहा कि डीजल के बढ़े दाम से ट्रांसपोर्ट के भाड़े में भी बढ़ोतरी होगी। इससे हर वस्तु का दाम भी बढ़ेगा, जिससे महंगाई और बढ़ेगी। इससे आम जनता प्रभावित होगी। उनका कहना है कि जब देश के लाेग कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहे हैं तो ऐसे समय में डीजल और पेट्रोल का दाम घटाने की जगह उसे बढ़ाया जा रहा है। यह अनुचित है। ऐसा लगता है कि तेल कंपनियों पर सरकार का कोई नियंत्रण ही नहीं रह गया है।

chat bot
आपका साथी