Samajwadi Party: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सपा ने बनाई है रणनीति, आप भी जानें

Samajwadi Party समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। लोगों को बताएं कि जब सपा की सरकार थी तो कौन-कौन सी कल्याणकारी योजनाएं चलाईं जा रही थीं। कहा कि सपा में सभी वर्गों का सम्मान है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 12:56 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 12:56 PM (IST)
Samajwadi Party: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सपा ने बनाई है रणनीति, आप भी जानें
समाजवादी पार्टी ने अगले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है।

प्रयागराज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। प्रयागराज जनपद के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से सेक्टर में विभाजीत किया जा रहा है। सभी सेक्टरों में पदाधिकारी भी बनाए जा रहे हैं। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने सेक्टर में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी और वर्ष 2022 की राह आसान होगी।

मेजा को 38 सेक्टरों में बांटा

मेजा विधानसभा क्षेत्र को 38 सेक्टरों में बांटा गया है। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने जिला उपाध्यक्ष पंचूराम निषाद और प्रभारी मेजा ब्लाक प्रमुख पप्पू गौतम के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। इसके बाद अन्य कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की गई। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता नरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रमिल यादव, मोतीलाल यादव, बब्बू देशराज सिंह, महेशराज यादव, बृजेश यादव, संजय यादव, पूनम पाठक, लल्लन सिंह आदि रहे।

सपा जिलाध्‍यक्ष बोले- पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। लोगों को बताएं कि जब सपा की सरकार थी तो कौन-कौन सी कल्याणकारी योजनाएं चलाईं जा रही थीं। उन्होंने कहा कि सपा ही मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी वर्गों का सम्मान है। सभी के हित के लिए योजनाएं चलाईं जाती हैं। कहा कि जनपद में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सपा के दस प्रत्याशी विजयी हुए। अगर सही तरीके से चुनाव होता तो सभी जगहों पर सपा के ही प्रत्याशी विजयी होते।

chat bot
आपका साथी