Samajwadi Party: सपा शिक्षक सभा ने लिया संकल्प, लोगों से संवाद कर जन जागरुकता करेंगे उत्‍पन्‍न

Samajwadi Party सपा शिक्षक सभा के कार्यक्रम में मौजूद शिक्षामित्रों ने आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में शिक्षा शिक्षक छात्र विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्‍प लिया। कहा कि इसके लिए घर-घर जन-जन तक संपर्क एवं संवाद के माध्यम से जन जागरुकता पैदा करेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 12:40 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 12:40 PM (IST)
Samajwadi Party: सपा शिक्षक सभा ने लिया संकल्प, लोगों से संवाद कर जन जागरुकता करेंगे उत्‍पन्‍न
समाजवादी शिक्षक सभा इन दिनों 'बूथवार शिक्षकों की भूमिका-संवाद से समाधान की ओर' का आयोजन कर रही है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम 'बूथवार शिक्षकों की भूमिका-संवाद से समाधान की ओर' के तहत प्रयागराज में तेजी लाई जा रही है। इसके तहत यमुनापार क्षेत्र में दादूपुर गांव में शिक्षामित्र जुटे। इन सभी ने आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आए शिक्षकों, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों, वित्तविहीन शिक्षकों आदि ने हाथ उठाकर संकल्प लिया।

सपा शिक्षक सभा का प्रदेशव्‍यापी आयोजन

सपा शिक्षक सभा के कार्यक्रम में मौजूद शिक्षामित्रों ने आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में शिक्षा, शिक्षक, छात्र विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्‍प लिया। कहा कि इसके लिए घर-घर, जन-जन तक संपर्क एवं संवाद के माध्यम से जन जागरुकता पैदा करेंगे। आगामी चुनाव में बूथ स्तर पर जिम्मेदारी संभालेंगे और हर बूथ स्‍तर पर सपा के शासनकाल में हुए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

भाजपा सरकार पर बरसे प्रदेश अध्‍यक्ष

सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डा. मान सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्‍हाेंने शिक्षामित्रों, शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा मित्रों की नौकरी छीन कर उन्हेंं मानसिक, सामाजिक और आर्थिक पीड़ा पहुंचाने का कार्य किया है। यहां तक कि काफी संख्या में शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। आने वाले चुनाव में इसका बदला जरूर लेंगे।

बोले, सभी वर्गों का सम्‍मान केवल सपा में सुरक्षित

उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए एक लाख 76 हजार शिक्षा मित्रों को नौकरी देने, वित्त विहीन शिक्षकों को 200 करोड़ मानदेय देने, विषय विशेषज्ञ की बहाली, अनुदेशकों, प्रेरकों को उचित मानदेय देने जैसी योजनाओं को गिनाया। कहा कि शिक्षक, कर्मचारी, बेरोजगार, किसान, नौजवान सहित सभी वर्गों का हित केवल समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता शीतला पांडेय एवं संचालन प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष वसीम अहमद ने किया। इस मौके पर शिक्षक नेता अशोक राठौर, डाक्‍टर. एसपी सिंह पटेल, डा. सुरेश यादव, वसीम अहमद, उदयराज यादव, राम औतार, अर्जुन यादव, सुमन तिवारी, अरुण पांडेय, सुनील तिवारी, कमलेश यादव, घनश्याम यादव, कौशलेश पटेल, रंजीत यादव, दिनेश पटेल, दशरथ भारती, विजय रावत, अजीत यादव, अर्चना कुशवाहा, वंदना श्रीवास्तव, पल्ल्वी त्रिपाठी, बृजेश यादव, शिवाकांत यादव, आशा देवी, प्रीति केसरवानी, आरती त्रिपाठी, कनीज फातिमा, कल्पना श्रीवास्तव, अब्दुल मुकिद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी