प्रयागराज में सपा महानगर मजदूर सभा की कार्यकारिणी घोषित, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

सपा महानगर मजदूर सभा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। सुशील कुमार (कोतवाल) निजाम अहमद श्रीकांत पांडेय आलोक नाथ प्रजापति करन सिंह तथा रामबाबू पाल को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। राम सेन को नगर महासचिव व राम बाबू प्रजापति को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 03:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 03:46 PM (IST)
प्रयागराज में सपा महानगर मजदूर सभा की कार्यकारिणी घोषित, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश
समाजवादी महानगर मजदूर सभा की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तेजी से तैयारी शुरू कर दी है। सपा महानगर मजदूर सभा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर 30 को शामिल किया गया। सपा मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष एसपी यादव ने इसकी घोषणा की।

ये लोग कार्यकारिणी में हैं शामिल

सुशील कुमार (कोतवाल), निजाम अहमद, श्रीकांत पांडेय, आलोक नाथ प्रजापति, करन सिंह तथा रामबाबू पाल को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। राम सेन को नगर महासचिव व राम बाबू प्रजापति को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। सुरेश कुमार कुशवाहा, चक्रधर पांडेय (लाला), दशरथ लाल (बच्चा हेला), अनिल उर्फ सोनू पासी, सपना सिंह, जुलेखा खान, दया राम निषाद, पंकज कुमार, अविनाश (मोनू सिंह), बीके सिंह, घनश्याम प्रजापति को महानगर का सचिव नामित किया गया।

कार्यकारिणी में इनको किया गया शामिल

राजीव कुमार गुप्ता, गुरु प्रसाद, कृष्ण कुमार बिंद, राधिका प्रसाद प्रजापति, कमलेश कुमार प्रजापति, चंद्रशेखर निषाद, राजरुप यादव, रेखा, शंभू नाथ शर्मा, भगवत पाल, पूजा पाठक को कार्यकारिणी सदस्य के रुप में महानगर मज़दूर सभा की महानगर कमेटी में शामिल किया गया है। सभी कार्यकर्ताओं को गली-गली, गांव-गांव जाकर लोगाें से मुलाकात कर पार्टी की नीतियाें और उपलब्धियों को बताने के निर्देश दिए गए।

तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष भी बनाए गए

मजदूर सभा महानगर की शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। इसमें संजय कुमार पांडेय को शहर दक्षिणी विधानसभा, शिवम प्रजापति को शहर उत्तरी विधानसभा, ऋषि कुमार को शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन, रविंद्र यादव, विजय वैश्य, महेंद्र निषाद, मोईन हबीबी, दिनेश यादव, पप्पू लाल निषाद, मो. ग़ौस, ओपी यादव, अभिमंयु पटेल, प्रभात कुमार, सै. मो. अस्करी, अनिल यादव, मो. तहज़ीब, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, पंकज साहू, शिवशंकर विश्वकर्मा, अरशद हुसैन, वरुन सोनकर, भोला पाल, महेश निषाद, आशीष पाल, सै. आसिफ हुसैन, आसिफ अंसारी, श्यामू यादव, राजेश यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी