पंचायत चुनाव मतगणना में धांधली की आशंका पर प्रयागराज के डीएम से मिले समाजवादी पार्टी के नेता

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में कई जगह मतगणना पूरी होने के बाद भी परिणाम रोकने और धांधली की आशंका को लेकर सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव एवं एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने सोमवार रात जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 11:54 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 11:54 PM (IST)
पंचायत चुनाव मतगणना में धांधली की आशंका पर प्रयागराज के डीएम से मिले समाजवादी पार्टी के नेता
डीएम ने आश्वासन दिया कि चुनाव परिणाम पूरी तरह से पारदर्शिता से घोषित किए जाएंगे।

प्रयागराज, जेएनएन। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में कई जगह मतगणना पूरी होने के बाद भी परिणाम रोकने और धांधली की आशंका को लेकर सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव एवं एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने सोमवार रात जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को बताया कि सैदाबाद के वार्ड नंबर पांच, प्रतापपुर के वार्ड नंबर दो, धनुपुर एवं मऊआइमा के वार्ड 39 आदि क्षेत्रों से लगातार इस तरह की बातें सामने आ रही हैं, जहा मतगणना कई घंटे पहले समाप्त हो चुकी है, लेकिन परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है। इससे धांधली होने की आशंका है। जिस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि चुनाव परिणाम पूरी तरह से पारदर्शिता से घोषित किए जाएंगे।

30 से अधिक उम्मीदवार जीतने का दावा

सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अधिकांश सीटों पर सपा समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया था। उनका दावा है कि इसमें 30 से अधिक सर्मिथत उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं। अन्य जगहों पर मतगणना जारी है और पूरी उम्मीद है कि बड़ी संख्या में सपा समर्थित उम्मीदवार विजयी होंगे।

दरियाबाद वार्ड में उपचुनाव मंगलवार को

दरियाबाद वार्ड के पार्षद पद के उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार को होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए नूरजहां मेमोरियल स्कूल, महिला उद्योग मंदिर इंटर कॉलेज और मास्टर ब्रेन इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया गया है। उपचुनाव के लिए कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां के सभासद एहतेशाम रिजवी का निधन हो गया था। इसलिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इस वार्ड में कुल 12554 वोटर हैं। मतदान के लिए तीन स्कूलों में कुल नौ बूथ बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी