Vidhan Sabha Chunav 2017 में प्रयागराज की 12 सीटों में से सिर्फ एक पर ही सपा को मिली थी जीत, इस बार तैयारी तेज

वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में अधिकांश सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर थे। इसलिए आगामी विधानसभा में इन सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए समाजवादी पार्टी एक-एक विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पैठ बनाने में जुटी है। संगठनों का विस्तार किया जा रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 04:28 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 04:28 PM (IST)
Vidhan Sabha Chunav 2017 में प्रयागराज की 12 सीटों में से सिर्फ एक पर ही सपा को मिली थी जीत, इस बार तैयारी तेज
पिछले विधाान सभा चुनाव में मिली हाल को देखते हुए इस बार सपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज जनपद में विधान सभा की 12 सीटें हैं। इसमें शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी, शहर पश्चिमी, फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, बारा, करछना, कोरांव, मेजा शामिल हैं। इसमें सोरांव, बारा और कोरांव सीट सुरक्षित है। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सिर्फ एक सीट करछना पर विजयश्री हासिल की थी, जबकि अन्य सीटों पर पराजय का सामना करना पड़ा था।

पिछले विस चुनाव में अधिकांश सीटों पर सपा प्रत्‍याशी द्वितीय स्‍थान पर थे

यहां एक बात और जान लें कि वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में अधिकांश सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर थे। इसलिए आगामी विधानसभा में इन सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए समाजवादी पार्टी एक-एक विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पैठ बनाने में जुटी है। सभी संगठनों का विस्तार किया जा रहा है।

शहर दक्षिणी में सछास की कार्यकारिणी गठित

समाजवादी छात्रसभा शहर दक्षिणी विधानसभा के अध्यक्ष राहुल निषाद नंदा द्वारा कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। अभी दो दिन पहले ही राहुल को पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया था। नई कार्यकारिणी में 25 सदस्यों के नामों की अभी घोषणा की गई है। इसमें अर्चित गौड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कार्तिक निषाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन चंद्रा उपाध्यक्ष, आशुतोष निषाद उपाध्यक्ष, गौरव निषाद उपाध्यक्ष, अमित कुशवाहा महासचिव, गुलाम गौस कोषाध्यक्ष, हितेश गुप्ता उप कोषाध्यक्ष, यश यादव मीडिया प्रभारी, सागर सिंह सचिव, संदीप यादव सचिव, नीरज निषाद सचिव, सौरभ प्रजापति सचिव, अहमद उस्मानी सचिव, गोलू कुमार सचिव, सुमित केसरवानी सचिव, अमन निषाद कार्यकारिणी सदस्य, राजन चौधरी कार्यकारिणी सदस्य, आकाश केसरवानी सचिव बनाए गए हैं।

युवाओं के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी

शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष राहुल निषाद नंदा ने कहा कि आज युवा बेरोजगार हो चुके हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं की उपेक्षा की है। युवा रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। इसलिए युवाओं को एकजुट होकर आगामी विधान सभा चुनाव में सपा उम्मीदवारों को विजयी बनाना होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही कह रखा है कि जैसे ही प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी युवाओं के लिए नौकरियों का रास्ता खोल दिया जाएगा। हर वर्गों के हित में कल्याणकारी योजनाएं चलाईं जाएंगी। प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

chat bot
आपका साथी