जेल में बंद प्रतापगढ़ के सपा जिला अध्‍यक्ष की जेल बदली, प्रतापगढ़ से नैनी जेल स्‍थानांतरित

जेल प्रशासन उन्हें लगातार हिदायत दे रहा था लेकिन उनके रवैए में कोई सुधार नहीं आ रहा था। ऐसे में जेलर ने उन्हें दूसरे जिले की जेल में भेजने की रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। प्रशासनिक आधार पर छविनाथ यादव को नैनी जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 06:04 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:04 PM (IST)
जेल में बंद प्रतापगढ़ के सपा जिला अध्‍यक्ष की जेल बदली, प्रतापगढ़ से नैनी जेल स्‍थानांतरित
जेल में सपा जिलाध्‍यक्ष छविनाथ यादव को प्रतापगढ़ जिला जेल से नैनी जेल ट्रांसफर कर दिया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी में प्रतापगढ़ जिला जेल प्रशासन की हिदायत के बाद भी सपा जिलाध्यक्ष का रवैया नहीं सुधर रहा था। जेल मैन्युअल का पालन करने में आनाकानी करते थे। इसके चलते प्रशासनिक आधार सपा जिलाध्‍यक्ष छविनाथ यादव की जेल बदल दी गई। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को नैनी जेल भेज दिया गया।

नाै महीने से जिला जेल प्रतापगढ़ में बंद थे सपा जिलाध्‍यक्ष

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मऊदारा गांव के रहने वाले सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पिछले करीब नौ महीने से मारपीट के मामले में जेल में बंद थे। वह जेल के मैन्युअल का पालन करने में आना-कानी करते थे। एक बंदी की दो बार पिटाई भी कर दी थी।

जेल प्रशासन की हिदायत के बाद रवैये में नहीं हो रहा था सुधार

जेल प्रशासन उन्हें लगातार हिदायत दे रहा था, लेकिन उनके रवैए में कोई सुधार नहीं आ रहा था। ऐसे में जेलर ने उन्हें दूसरे जिले की जेल में भेजने की रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। प्रशासनिक आधार पर छविनाथ यादव को बुधवार को नैनी जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

उधर प्रयागराज के डीआइजी जेल संजीव त्रिपाठी ने मंगलवार को सुरक्षा के बिंदु पर यहां जेल में जांच की थी। सुरक्षा में क्या-क्या खामी थी। इसे चेक किया। जेल मेंं बंद शातिर बदमाशों के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा के बिंदु पर रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी।

chat bot
आपका साथी