महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सपा रणनीति, हर विधानसभा में तीन हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

महिला संगठन की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव का कहना है कि हर विधानसभा क्षेत्र में तीन हजार या इससे अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। संगठन को और मजबूत करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:35 PM (IST)
महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सपा रणनीति, हर विधानसभा में तीन हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य
समाजवादी पार्टी का हर विधानसभा क्षेत्र में तीन हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है।

प्रयागराज,जेएनएन। समाजवादी पार्टी की महिला संगठन ने अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हर विधानसभा क्षेत्र में तीन हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए बैठक कर अभियान चलाने की योजना बनाई जा रही है। जुलाई के दूसरे पखवारे से इसे शुरू करने की बात कही जा रही है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

बूथ कमेटियों को और किया जाएगा सक्रिय

महिला मतदाताओं के बीच पैठ बनाने में महिला संगठन अहम भूमिका निभा सकता है। लेकिन इसके लिए महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ा जाना बेहद जरूरी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की अलग से बूथ कमेटी तो बनी है, लेकिन इसे और सक्रिय किया जाएगा। बकायदा बैठक कर पूरी रणनीति तय की जा रही है। कहा जा रहा है कि महिला कार्यकर्ता सपा शासनकाल में हुए कार्यों की जानकारी अपने क्षेत्र की महिलाओं को देगी।

पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बताया जाएगा

साथ ही महिला हितों के लिए सपा शासनकाल में क्या-क्या कदम उठाए गए थे, इसकी भी जानकारी देने को कहा गया है। महिला संगठन की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव का कहना है कि हर विधानसभा क्षेत्र में तीन हजार या इससे अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। संगठन को और मजबूत करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ हर विधानसभा में बैठक कर उनके सुझाव लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी