Samajwadi Party: प्रयागराज में सपा महिला सभा में इन 41 महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Samajwadi Party प्रयागराज में सपा महिला सभा की कमेटी की घोषणा की गई। इन सभी को पार्टी को और मजबूत बनाने के दिशा-निर्देश दिए गए। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:09 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:09 AM (IST)
Samajwadi Party: प्रयागराज में सपा महिला सभा में इन 41 महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी की महिला कमेटी की घोषणा की गई। उन्‍हें अहम जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक में वरिष्ठ महिला नेताओं की उपस्थिति में 41 सदस्यों की कमेटी की घोषणा की। नगर महासचिव रविंद यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ माला पहना कर अभिनंदन भी किया गया। महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन के अनुमोदन के बाद महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ने यह नियुक्ति की।

उर्मिला, सारिका, नमिता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया

महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ने उर्मिला यादव, सारिका यादव, नमिता दास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं कावियित्री मंजू पांडेय (महक जौनपुरी) व प्रतिमा रावत को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। महिला सभा महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर प्रेमलता भूषण तो सावित्री सिंह को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। स्नेहलता यादव, गीता महाजन, कंचन श्रीवास्तव, रेनू गौतम बाल्मिकी, रुपा कपूर, सरिता यादव, पूनम पाठक, अल्का सिंह, सुषमा यादव, राधा यादव को महानगर सचिव बनाया गया।

कार्यकारिणी में शामिल की गईं 10 महिलाएं

महिला सभा की कार्यकारीणी सदस्य के रूप में बीना यादव, रंजना सिंह, गुड्डी सोनकर, रीता यादव, कु. राखी, लक्ष्मी शर्मा, आकांक्षा, गीता साहू, आशा देवी पाल, शबीना बेगम, बिट्टी सोनकर, विमला देवी, राधिका, गीता यादव, प्रीति यादव, रौशन जहाँ व यासमीन बेगम को शामिल किया गया। वहीं मंजू यादव की ओर से नवनियुक्त कमेटी के साथ सरिता सिंह को उत्तरी विधान सभा, सरिता कैथवास को शहर दक्षिणी विधानसभा तो उर्मिला देवी को शहर पश्चिमी विधान सभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया। सभी को पार्टी को और मजबूत बनाने के दिशा-निर्देश दिए गए। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया।

chat bot
आपका साथी