यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के निजीकरण के खिलाफ मुखर हो रहे रोडवेज कर्मी Prayagraj News

रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ एक से 31 जुलाई तक आंदोलन शुरू हुआ है। इसी क्रम में सात जुलाई को कार्यकारिणी की बैठक होनी है। अपना अस्तित्व बचाने के लिए कर्मचारी एकजुट हों।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:21 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 02:04 PM (IST)
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के निजीकरण के खिलाफ मुखर हो रहे रोडवेज कर्मी Prayagraj News
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के निजीकरण के खिलाफ मुखर हो रहे रोडवेज कर्मी Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन।  उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के निजीकरण की प्रक्रिया प्रदेश स्तर पर चल रही है। इसके खिलाफ काफी समय से मुखर रहे कर्मचारियों के संगठन एक बार फिर आंदोलित हो उठे हैं। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने सिविल लाइंस बस स्टेशन पर कर्मचारियों के बीच जनजागरण किया और कहा कि सात जुलाई को यूनियन कार्यकारिणी की होने वाली बैठक को ताकत दें।

31 जुलाई तक करेंगे आंदोलन

यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री रसीद अहमद और क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकैलाश यादव ने कर्मचारियों से कहा कि रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ एक से 31 जुलाई तक आंदोलन शुरू हुआ है। इसी क्रम में सात जुलाई को कार्यकारिणी की बैठक होनी है। अपना अस्तित्व बचाने के लिए कर्मचारी एकजुट हों। इस दौरान गयासुद्दीन, विपिन कुमार, ओम प्रकाश, जावेद अली, महीपाल मौर्य आदि कर्मचारी भी शामिल रहे।

निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपने, श्रम कानूनों को समाप्त करने, रेलवे, डिफेंस, जीवन बीमा, कोयला खदानों, हवाई अड्डों आदि का निजीकरण करने, महंगाई भत्ता फ्रीज करने के विरोध में नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। यूनियन के महामंत्री मनोज पांडेय ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर उन्हें कटघरे में खड़ा किया। इस मौके पर राम किशोर, मनमोहन लाल, अंबरीष त्रिपाठी, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

डीए-डीआर पर रोक के विरोध में गरजे रेलकर्मी

केंद्र सरकार द्वारा डीए-डीआर (महंगाई भत्ता, महंगाई राहत) पर रोक लगाने, श्रम कानूनों में बदलाव करने, न्यू पेंशन स्कीम समेत लंबित मांगों पर विचार न करने के विरोध में रेल कर्मियों ने अपनी आवाज बुलंद की। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के महामंत्री आरपी ङ्क्षसह के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। महामंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारियों का हक मार रही है। प्रदर्शन में गोविंद सिंह, एसके मिश्रा, सत्यनारायण, अलोक सहगल, अखिलेश सिंह, सत्यम गुप्ता आदि शामिल रहे। इसके अलावा प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल की अन्य शाखाओं ने भी प्रदर्शन किया।

-

chat bot
आपका साथी