Road accident in Prayagraj: कंटेनर-बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

Road accident in Prayagraj सहसों-फूलपुर मार्ग पर कंटेनर सहसों की तरफ से जा रहा था। कंटेनर ने फाफामऊ की तरफ से आ रही बोलेरो वाहन में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बोलेरो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इलाज के दौरान बोलेरो चालक की मौत हो गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:53 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:53 PM (IST)
Road accident in Prayagraj: कंटेनर-बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल
कंटेनर की टक्‍कर से बोलेरो चालक की मौत हो गई जबकि बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग जख्‍मी हो गए।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत व आधा दर्जन लोग जख्‍मी हो गए। सहसों-फाफामऊ मार्ग पर राम नगर में बरातियों को लेकर वापस लौट रही बोलेरो में कंटेनर ने जोरदार टक्‍कर मारी। हादसे में बोलेरो सवार एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। हादसे में इस वाहन में सवार आधा दर्जन लोग जख्‍मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया।

बरात में शामिल होकर लौट रहे थे बोलेरो सवार

सहसों से फूलपुर जाने वाले मार्ग पर शनिवार की देर रात एक कंटेनर सहसों की तरफ से जा रहा था। कंटेनर फाफामऊ की तरफ से आ रही बोलेरो वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बोलेरो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों के टकराने की व बोलेरो सवारों के चीखने-चिल्‍लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। बोलेरो सवार लोग बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

जौनपुर निवासी बोलेरो चालक की हुई है मौत

ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच थरवई थाने से पहुंचे एसआइ बृजेश कुमार यादव एवं चंदन सरोज फोर्स के साथ पहुचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से सभी को शहर के अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां पर इलाज के दौरान रविवार की दोपहर में 36 वर्षीय बोलेरो चालक अमर पटेल पुत्र स्वर्गीय अशोक निवासी पकड़ी, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर ने दम तोड़ दिया।

ये हैं घायल

अन्‍य घायल जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है उनमें अर्पिता व मनीषा निवासी पूरा दयाल रामनगर मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर, सरिता निवासी रामनगर थरवई, कंचन एवं अंजू निवासी बलीपुर थाना उतरांव, राजेश कुमार दरियापुर फूलपुर हैं।

घर का इकलौता सहारा था अमर

बोलेरो वाहन का चालक कमल पटेल पकरी मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर का रहने वाला था। वह बचपन से ही ननिहाल फूलपुर के दरियापुर गांव में रह रहा था। पिता की मौत के बाद अमर, उसका भाई व मां ननिहाल आकर रहने लगे थे। बड़े होने पर अमर ही घर का सहारा बना। छोटा भाई दिव्यांग है। अमर की कोई भी संतान नहीं है। उसकी असमय मौत से पत्नी, मां और दिव्यांग भाई का सहारा छिन गया। अमर के स्‍वजनों ने थरवई पुलिस को तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी