Road Accident in Kaushambi : अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल, एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती

Road Accident in Kaushambi सराय अकिल के तिल्हापुर में बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 12:29 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 12:29 PM (IST)
Road Accident in Kaushambi : अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल, एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती
कौशांबी के सराय अकिल में सड़क हादसे में दो युवक जख्‍मी हो गए।

प्रयागराज, जेएनएन। कौशांबी के सरायअकिल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवक जख्‍मी हो गए। तिल्हापुर गांव में मंगलवार की रात अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गई जिससे हादसा हुआ। बाइक चालक व पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देने के बाद एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज के स्वरुपरानी अस्पताल रेफर किया।

चरवा थाना क्षेत्र के रायभान का पुरवा गांव निवासी महेश पुत्र भैयालाल की बहन सरायअकिल क्षेत्र के दरियाव का पुरवा गांव में ब्याही है। मंगलवार की शाम महेश अपने गांव के साथी महेंद्र के साथ बाइक से अपनी बहन के घर  गया था। रात में दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। रात में 12 बजे के करीब तिल्हापुर गांव में बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव वाले जाग गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी। मौके पर पंहुचे चौकी इंचार्ज तिल्हापुर हनुमान प्रताप सिंह ने पूछताछ के बाद परिवारवालों को सूचित किया। फिर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। तब तक परिवार के लोग भी वहां पहुंचे और प्रयागराज के स्वरुपरानी अस्पताल ले गए।

संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत
पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सहावपुर गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में हाई स्कूल की छात्रा की मौत हो गई। स्वजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। विकास खंड चायल के फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी दिलीप पाल दिल्ली में एक दूध डेयरी में रह कर दूध दुहाई का काम करते हैं। उनकी 12 वर्षीय पुत्री स्वाती पास के ही एक निजी स्कूल में हाई स्कूल की छात्रा थी। परिवार के लोगों के मुताबिक मंगलवार की रात में स्वाती के पेट में अचानक दर्द होने लगा। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्रयागराज रेफर किया गया। परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी