प्रयागराज में हरी सब्जियाें के फुटकर दाम दोगुने हुए, बारिश से पैदावार प्रभावित होने का दिखा असर

इन दिनों लगातार हो रही बारिश से हरी सब्जियां खेत में बर्बाद हो गई हैं। इससे तीन-चार दिनों से मुंडेरा मंडी में हरी सब्जियों के थोक रेट में तेजी होने के साथ फुटकर दाम भी दोगुने तक बढ़ गए हैं। इससे महिलाओं के किचेन का बजट भी गड़बड़ा गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:50 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:50 AM (IST)
प्रयागराज में हरी सब्जियाें के फुटकर दाम दोगुने हुए, बारिश से पैदावार प्रभावित होने का दिखा असर
प्रयागराज में सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। थोक के साथ फुटकर रेट भी अभी बढ़ने के आसार हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव हरी सब्जियों पर पड़ा है। हरी सब्जियों की फसल बर्बाद होने से सब्जियों के दाम अचानक से बढ़ गए हैं। प्रयागराज के थोक सब्‍जी बाजार में रविवार को नेनुआ, भिंडी, पालक, चौरा, धनिया, मूली जैसी सब्जियां मंडी से गायब ही हो गई हैं। इससे इन सब्जियों के दाम और आसमान छूने को बेकरार है।

थोक के साथ सब्जियों के फुटकर रेट भी बढ़े

इन दिनों लगातार हो रही बारिश से हरी सब्जियां खेत में बर्बाद हो गई हैं। इससे तीन-चार दिनों से मुंडेरा मंडी में हरी सब्जियों के थोक रेट में तेजी होने के साथ फुटकर दाम भी दोगुने तक बढ़ गए हैं। इससे महिलाओं के किचेन का बजट भी गड़बड़ा गया है। नेनुआ, भिंडी, करैला, लौकी, कद्दू, पालक, मूली, बैगन की फसलें बर्बाद होने से शनिवार को आवक करीब 25 से 30 फीसद कम रही।

सब्जियों के दाम और बढ़ने की उम्‍मीद

रविवार को नेनुआ, भिंडी, पालक, मूली, चौरा, धनिया आदि मंडी से लगभग गायब हो गई। हालांकि, कद्दू के रेट में कुछ गिरावट हुई। मुंडेरा सब्जी एवं फल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है कि हरी सब्जियां न के बराबर आई हैं। इससे सब्जियों के दामों में और तेजी के आसार हैं।

सब्‍जी                   थोक रेट      फुटकर रेट  (पूर्व एवं अब)

कद्दू                            8-10              6-8        20- 30

लौकी                          2-3               6-7         25-30

बैगन (गोला)               15-16           20-22      30- 40

नेनुआ-भिंडी-करैला        6-8              12-14      30-40

टमाटर (स्थानीय)         5-6               8-10        10-20

टमाटर (बेंगलुरु)          10-12           12-14       20-30

-------------------------------------------------

सब्जियों के थोक और फुटकर रेट रुपये प्रति किलो में।

chat bot
आपका साथी