पूर्व विधायक के घर के पास मिले गोवंश के अवशेष, प्रतापगढ़ पुलिस कर रही तहकीकात

बुधवार को पूर्व विधायक क्षेत्र में थे। वापस लौटे तो रात करीब दस बजे उन्होंने देखा कि घर के पास एक गोवंश का अवशेष पड़ा हुआ है जिसे श्वान आपस में खींच रहे थे। यह देखते ही उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 12:18 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:08 AM (IST)
पूर्व विधायक के घर के पास मिले गोवंश के अवशेष, प्रतापगढ़ पुलिस कर रही तहकीकात
पूर्व विधायक ने देखा कि घर के पास एक गोवंश का अवशेष पड़ा है, पुलिस कर रही जांच

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में बुधवार रात सनसनीखेज वाकया हो गया। पूर्व विधायक भाजपा नेता बृजेश सौरभ के दहिलामऊ आवास के आसपास साल भर से गाय के दो बछड़े रहते थे। उन दोनों को रोटी और चारा के साथ ठंड से बचाव के लिए कंबल की व्यवस्था भी की गई थी। बुधवार को पूर्व विधायक क्षेत्र में थे। वापस लौटे तो रात करीब दस बजे उन्होंने देखा कि घर के पास एक गोवंश का अवशेष पड़ा हुआ है जिसे श्वान आपस में खींच रहे थे। यह देखते ही उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी। यह हरकत किसने और क्यों की, इस बारे में फिलहाल रहस्य बना हुआ है।

पुलिस ने मौके पर जाकर ली जानकारी

इस बारे में जानकारी मिली तो मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। इस घटनाक्रम की वजह से पूर्व विधायक सहित मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। सूचना मिली तो सीओ सिटी अभय पांडेय ने मौके पर जाकर जानकारी ली। यह कारस्तानी किसने की, क्यों की, असल में क्या हुआ, यह सब पुलिस की गहराई से तहकीकात के बाद ही सामने आ सकेगा। चुनावी मौसम में ऐसे घटनाक्रम से माहौल बिगड़ने का खतरा देखते हुए पुलिस भी सतर्क है। पुलिस का मानना है कि जानबूझकर यह कारस्तानी शांति व्यवस्था भंग करने के लिए की गई है। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि लोग सूझबूझ का परिचय देते हुए अराजक तत्वों को मंसूबा पूरा नहीं होने दें और शांति बनाए रखें। ऐसी हरकत करने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी