400 व 800 मीटर दौड़ में रीना बनीं विजेता

400 व 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में रीना विजेता बनीं। 1500 मीटर में जीतेंद्र व 3000 मीटर दौड़ में सुभाष अव्‍वल रहे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 11:57 AM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 11:57 AM (IST)
400 व 800 मीटर दौड़ में रीना बनीं विजेता
400 व 800 मीटर दौड़ में रीना बनीं विजेता

प्रयागराज : प्रतापगढ़ के कमयनपुर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। चार सौ व आठ सौ मीटर की दौड़ में सबको पीछे छोड़ते हुए रीना वर्मा ने विजेता का खिताब जीता। वहीं 15 सौ मीटर में जीतेंद्र वर्मा व तीन हजार मीटर में सुभाष वर्मा एवं पांच हजार मीटर की दौड़ में लवकुश रजक प्रथम रहे।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए रीना वर्मा को आयोजन समिति की ओर से साइकिल देकर व समिति की ओर से यूथ कांग्रेस रामपुर खास के अध्यक्ष सुधीर तिवारी द्वारा अन्य विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख अशोक ङ्क्षसह बबलू ने किया। कहा कि खेल से खिलाडिय़ों का मानसिक, शारीरिक विकास होता है। संरक्षक दीपक पांडेय ने स्वागत व संयोजक रोहित वर्मा ने आभार जताया। इस मौके पर प्रधान आशुतोष मिश्र, विशाल मिश्र, उदयराज वर्मा, रमेश मौर्य, अतुल मिश्र, दिनेश ङ्क्षसह, अनुज तिवारी, देवांश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

नैंसी को मिला प्रथम स्थान

लालगंज कस्बा के धधुआगाजन स्थित आइंस्टीन स्कूल की छात्रा नैंसी गुप्ता ने केंद्रीय कृषि मंत्रालय के राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। कृषि अपशिष्ट से संपत्ति विषय पर हुई इस प्रतियोगिता में उसका जलवा रहा। विद्यालय की निदेशिका श्रुति शुक्ला ने बताया कि छात्रा को 13 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन ङ्क्षसह द्वारा तीस हजार रुपये व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संरक्षक विभव भूषण, प्रधानाचार्य कुलदीप ङ्क्षसह हेरन, रमेश पाल तिवारी, अमित पांडेय, सौरभ मिश्र, मनोज कुमार ओझा, महेंद्र पाठक, प्रभात ङ्क्षसह, योगेंद्र शुक्ल, प्रदीप शर्मा आदि ने खुशी जताई है।

chat bot
आपका साथी