भाजपा कार्यकर्ता वोटर लिस्ट के आधार पर बूथों का करें सत्यापन Prayagraj News

भाजपा की वर्चुअल बैठक में काशी एवं गो रक्षा क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिया। साथ ही वोटर लिस्ट के आधार पर बूथों का सत्यापन करने को कहा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 01:35 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 08:44 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता वोटर लिस्ट के आधार पर बूथों का करें सत्यापन Prayagraj News
भाजपा कार्यकर्ता वोटर लिस्ट के आधार पर बूथों का करें सत्यापन Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा महानगर इकाई की ओर से वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में काशी एवं गो रक्षा क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर भी शामिल हुए। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट के आधार पर बूथों का सत्यापन करने को कहा। कहा कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा। इसी के आधार पर क्षेत्र में जातीय समीकरण का भी आंकलन होगा। 19, 20 और 21 जुलाई को विधानसभा स्तर पर वर्चुअल बैठक होगी। सभी जनप्रतिनिधि टॉपरों की सूची बनाएं और घर जाकर उनका सम्मान करें।

कैबिनेट मंत्री, सांसद व विधायक भी वचफअल बैठक में हुए शामिल

बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी व संचालन कुंज बिहारी मिश्र ने किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, ओंकार नाथ केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, अनामिका चौधरी, अनीता सचान, रणजीत सिंह, डॉॅ. एलएस ओझा, डॉ. कीॢतका अग्रवाल, देवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

जनता व प्रशासन के बीच सेतु बनें कार्यकर्ता : जेपी नड्डा

कार्यकर्ता पूरे मन से कार्य करें और जनता व प्रशासन के बीच सेतु बनें। फिजिकल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग जरूर करें। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा प्रदेश मंत्री अनूप गुप्त ने सोरांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल मीटिंग में कहीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने दी। इस दौरान फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल भी मौजूद रहीं। बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के लिए वर्चुअल मीटिंग कर रही है।

भाजपाइयों ने रोपे पौधे

 श्रीराम बरात पार्क करेली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमरूद, पीपल और इमली के पौधे रोपे। इस मौके पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने पौधे रोपने के साथ ही उनके संरक्षण का भी आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने किया। पौधे लगाने में वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, सुभाष वैश्य, विजय सिंह, संतोष शर्मा, मोती शर्मा, मंगल सिंह चौहान आदि ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी