राजापुर व्यापार मंडल का गठन, संजय बने अध्यक्ष

जागरण संवाददाता प्रयागराज प्रयाग व्यापार मंडल की राजापुर इकाई का गठन मंगलवार को हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 07:07 PM (IST)
राजापुर व्यापार मंडल का गठन, संजय बने अध्यक्ष
राजापुर व्यापार मंडल का गठन, संजय बने अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : प्रयाग व्यापार मंडल की राजापुर इकाई का गठन मंगलवार को हुआ। राजापुर स्थित डायमंड गेस्ट हाउस में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में रामचंद्र गुप्ता व रमाशंकर केसरवानी को संरक्षक, संजय गुप्ता को अध्यक्ष, कृष्णा केसरवानी को महामंत्री बनाया गया। बब्लू वर्मा व संजीव गुप्ता को उपाध्यक्ष, रोहित केसरवानी को सचिव, राहुल वर्मा को कोषाध्यक्ष, संजीव केसरवानी को मंत्री, विंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता को विधि सलाहकार मनोनीत किया गया है। पदाधिकारियों की घोषणा प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने की और जिलाध्यक्ष मो. कादिर ने मनोनयन पत्र दिया। अध्यक्ष बनने पर संजय ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के सभी व्यापारियों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। कहा कि क्षेत्र के सभी व्यापारियों को संगठित कर राजापुर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र गुप्ता ने की। इस मौके पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिवशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र खेड़ा, हिमांशु, निक्की केसरवानी आदि उपस्थित रहे। मतदाताओं को बूथ तक ले जाने पर दिया गया जोर

स्नातक चुनाव

जासं, प्रयागराज : इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को विजयी बनाने को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मंगलवार को कई जगह बैठक हुई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने सेक्टर और बूथ स्तर पर मतदाताओं को चुनाव के दिन प्रत्येक बूथ तक ले जाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रविद्र यादव रवि ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मतदाताओं से मिलकर उन्हें पार्टी की उपलब्धियों को बताएं। शहर पश्चिमी की प्रभारी डॉ. रिचा सिंह की अध्यक्षता में मुंडेरा और शहर दक्षिणी में पूर्व विधायक हाजी परवे•ा अहमद के आवास पर सेक्टर व बूथ प्रभारियों को चुनाव से संबंधित •िाम्मेदारी सौंपने के साथ ही कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान विक्रम सिंह पटेल, अभिमन्यु पटेल, विनय यादव, सुरेंद्र यादव, भूपेंद्र श्रीवास्तव पीयूष, रमाकांत सिंह, प्रमोद यादव, रमेश यादव, संजय यादव, मुशीर अहमद, नौशाद सिद्दी़की, मुन्नीलाल दिवाकर, संतोष दिवाकर, सै. मो. अस्करी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी