बारिश बनी गरीबों के लिए मुसीबत, कौशांबी में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत

सोमवार भोर में उनके कच्चे घर का बडा़ हिस्सा ढह गया। मलबे के नीचे उनकी 70 वर्षीय पत्नी गुलबिया देवी दब गईं। आसपास के लोगों ने जुटकर मलबा हटाया तो पता चला कि महिला की सांस थम चुकी है। रामगुलाम समेत बाकी लोग बाल-बाल बच गए थे

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:21 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:21 PM (IST)
बारिश बनी गरीबों के लिए मुसीबत, कौशांबी में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत
बड़गांव में सोमवार भोर में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की जान चली गई।

प्रयागराज, जेएनएन। मानसून के आगमन से पहले से हो रही बारिश गरीब परिवारों के लिए मुसीबत बन रही है। घर बरसात में जर्जर हो रहे हैं और जो पहले से कमजोर हैं वो ढहने लगे हैं। कौशांबी में सदर तहसील के रसूलपुर बड़गांव में सोमवार भोर में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की जान चली गई। खबर पाकर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी। इसके अलावा भी जनपद में पिछले दिनों कई जगह मकान के हिस्से ढहने से लोग घायल हुए और नुकसान झेलना पड़ा है।

बाल-बाल बचे परिवार के बाकी लोग

सदर तहसील के रसूलपुर बडगाव के रामगुलाम बेहद गरीबी के बीच गुजर बसर कर रहे हैं। आलम यह है कि 75 साल की उम्र में भी उन्हें पेट भरने के लिए मेहनत मजदूरी करनी पड़ रही है। इसी बीच उन पर एक और दुख टूट पड़ा है। सोमवार भोर में उनके कच्चे घर का बडा़ हिस्सा ढह गया। मलबे के नीचे उनकी 70 वर्षीय पत्नी गुलबिया देवी दब गईं। आसपास के लोगों ने जुटकर मलबा हटाया तो पता चला कि महिला की सांस थम चुकी है। रामगुलाम समेत बाकी लोग बाल-बाल बच गए थे। इस घटना की खबर पाकर पहुंचे राजस्व टीम के लेखपाल शितेन्द्र त्रिपाठी ने रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी है ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की जा सके। पिछले दिनों कोखराज, पूरामुफ्ती, करारी समेत कई इलाकों में जर्जर कच्चे मकान के हिस्से ढहे गनीमत रही कि लोग जख्मी हुए मगर जान-माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी