मास्क नहीं लगाने पर रेलयात्रियों को देना होगा जुर्माना, NCR के जीएम ने सोमवार को वर्चुअल बैठक की

उन्होंने सभी मंडलों को निर्देशित दिया कि मंडल के अधिकारियों को राज्य के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। ताकि स्टेशनों पर जांच के लिए जरूरी अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था भी की जा सके। जीएम ने कार्यालयों में कोविड के खिलाफ सावधानियों की स्थिति की भी समीक्षा की।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:31 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:31 PM (IST)
मास्क नहीं लगाने पर रेलयात्रियों को देना होगा जुर्माना, NCR के जीएम ने सोमवार को वर्चुअल बैठक की
मास्क नहीं लगाने वाले यात्रियों पर नियमानुसार जुर्माना वसूल किए जाने के आदेश दिए हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। एनसीआर के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को वर्चुअल बैठक की और कोविड पर नियंत्रण के लिए समीक्षा की। उन्होंने कोविड को देखते हुए ट्रेन में यात्रा करने और स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। मास्क नहीं लगाने वाले यात्रियों पर नियमानुसार जुर्माना वसूल किए जाने के आदेश दिए हैं। 

 

कोरोना पर नियंत्रण के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए

उन्होंने सभी मंडलों को निर्देशित दिया कि मंडल के अधिकारियों को राज्य के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। ताकि स्टेशनों पर जांच के लिए जरूरी अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था भी की जा सके। जीएम ने कार्यालयों में कोविड के खिलाफ सावधानियों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यालयों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। स्टाफ के इकट्ठा होने वाली जगहों जैसे क्रू लॉबी, रनिंग रूम, डिपो आदि में कोविड -19 प्रसार की संभावनाओं को कम करने के लिए उपाय किए जाने चाहिए। मास्क लगाने और कोविड-19 से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान पूरे एनसीआर में चलाया जा रहा है। यात्रियों को कोविड -19 के खिलाफ विभिन्न सावधानी बरतने पोस्टर, डिजिटल डिस्प्ले, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली आदि का नियमित रूप से उपयोग किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी