बारिश में फसल खराब, दाल की कीमत में फिर उछाल Prayagraj News

पिछले दिनों दाल का रेट दो-तीन सौ रुपये क्विंटल बढऩे पर व्यापारियों ने दाल नहीं मंगाई और अपने पास का स्टॉक बेचा। करीब सप्ताह भर से दाल की कीमत में और तेजी आई तो थोक व्यापारियों के दाल कम खरीदने से मंडी में भी स्टॉक की कमी हो गई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 12:19 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:32 PM (IST)
बारिश में फसल खराब, दाल की कीमत में फिर उछाल Prayagraj News
एमपी, छत्तीसगढ़ में अक्टूबर में फसल तैयार होती है। बारिश में फसल खराब होने से दाम में बढ़ रहे है।

प्रयागराज, जेएनएन। दाल की कीमत में फिर उछाल आने से फुटकर रेट भी बढ़ गए हैं। दाल का दाम बढऩे से किचेन का बजट भी गड़बड़ा रहा है। व्‍यापारियों ने बताया कि यूपी में होली व महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के आसपास दाल की फसल तैयार होती है। बारिश में फसल खराब हो जाने से इसमें तेजी आती जा रही है।

स्‍टॉक में रखी दाल को महंगे दाम पर बेच रहे कारोबारी

मुटठीगंज मंडी में अरहर की दाल महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से आती है। चना और मटर की दाल छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से आती है। इन प्रांतों में अक्टूबर तक दाल की फसल तैयार होती है। इस बार बारिश में फसलें बर्बाद हो गईं। कारोबारी जो दाल का स्टॉक रखे हैं, वह महंगे दामों पर अब बेच रहे हैं। पिछले दिनों दाल का रेट दो-तीन सौ रुपये क्विंटल बढऩे पर यहां के कई थोक व्यापारियों ने दाल नहीं मंगाई और अपने पास का स्टॉक बेचा। करीब सप्ताह भर से दाल की कीमत में और तेजी आई तो थोक व्यापारियों के दाल कम खरीदने से मंडी में भी स्टॉक की कमी हो गई है। इससे फुटकर रेट भी चढ़ रहा है।

बारिश में खराब हुई दाल की फसल

इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी ने बताया कि यूपी में होली व महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के आसपास दाल की फसल तैयार होती है। बारिश में फसल खराब हो जाने से इसमें तेजी आती जा रही है।

दाल-       मौजूदा रेट   -पहले का दाम

अरहर  -   9500-9800 - 9000-9200

चना   -   6200-6400 - 5800-6000

मटर   -   6700-6800 -  6200-6300

उड़द   -  8400-8500  - 7900-8000

नोट: कीमत रुपये प्रति क्विंटल में

chat bot
आपका साथी