Ayodhya SriRam Mandir: श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग को जनप्रतिनिधियों ने भी खोला हाथ, प्रयागराज में उत्‍साह

Ayodhya SriRam Mandir अयोध्‍या में बनने वाले श्रीराम के मंदिर के लिए जनप्रतिनिधि भी सहयोग कर रहे हैं। प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने एक करोड़ का चेक देकर इस अभियान की शुरुआत की थी।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 11:09 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 11:09 AM (IST)
Ayodhya SriRam Mandir: श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग को जनप्रतिनिधियों ने भी खोला हाथ, प्रयागराज में उत्‍साह
अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग में प्रयागराज के जनप्रतिनिधि आगे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर दिव्य और भव्य बने, यह ख्वाहिश हर किसी की है। इसके लिए चल रहे धन संग्रह अभियान में भी लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जन प्रतिनिधि भी इसमें पीछे नहीं है। पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने तीस महीने का वेतन समर्पित किया। इस आयोजन में शामिल तमाम बड़े नेताओं ने भी खुले हाथ से सहयोग राशि दी।

कैबिनेट मंत्री नंदी व महापौर ने सहयोग देकर अभियान को शुरू किया था

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने एक करोड़ का चेक देकर इस अभियान की शुरुआत की थी। कैबिनेट मंत्री नंदी ने ट्वीट किया है कि इस बर राजपथ पर पहली बार श्रीराम मंदिर की झांकी भी दिखेगी। एक चित्र भी साझा किया है जिसमें प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भी चित्र अंकित है। इसमें लिखा है कि दुनिया देखेगी अयोध्या की भव्य रामलीला और देव दीपावली। इसके साथ एक नोट है कि सरकार का यह कदम रामराज्य की आदर्शवादी संकल्पना को चरितार्थ करने की दिशा में एक युगांतरकारी प्रयास है। 

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने लोगों से सहयोग की अपील की

इससे पूर्व प्रयाग प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कई जगह सभा करके लोगों से मंदिर के लिए सहयोग राशि अर्पित करने का आह्वान किया था। इस अभियान में बच्चे भी पीछे नहीं है। शहर के अलग अलग मोहल्लों में बच्चों ने अपने गुल्लक भी संग्रह के लिए निकली टोलियों को सौंपे हैं।
 

chat bot
आपका साथी