कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जनजागरण जरूरी, प्रयागराज में बोले भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी

प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। यह विचार भाजपा मंडल की ऑनलाइन बैठक में रखे गए। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि इस कठिन समय में जो कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे हैं वह सराहनीय है। जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन सेंटर तक ले जाना होगा

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:17 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:17 PM (IST)
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जनजागरण जरूरी, प्रयागराज में बोले भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी
कोरोना महामारी से लडऩे में वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। इसके लिए बड़े पैमाने पर जनजागरण की जरूरत है।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना महामारी से लडऩे में वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। इसके लिए बड़े पैमाने पर जनजागरण की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। यह विचार भाजपा मंडल की ऑनलाइन बैठक में रखे गए।
महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि इस कठिन समय में जो कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे हैं वह सराहनीय है। हम सभी को जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन सेंटर तक ले जाना होगा। यह भी ध्यान रहे कि कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन हो। इस मौके पर राजेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, गौरव गुप्ता, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विशाल संकल्प ने भी जरूरतमंदों की मदद को बढ़ाया हाथ
कोरोना की दूसरी लहर को काबू में लाने के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ गया है। इससे तमाम लोगों की रोजी रोटी प्रभावित हो गई है। कुछ लोगों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कुछ संक्रमितों व उनके परिवार वालों के समक्ष भी भोजन की समस्या आ रही है। ऐसे सभी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए विशाल संकल्प संस्था ने भी हाथ बढ़ाया है। संस्था की प्रमुख अंजलि केसरी बताती हैं कि जरूरतमंद लोगों को राशन की किट दी जा रही है। ऐसे परिवार जिनके सभी सदस्य संक्रमण की जद में हैं उन्हें भी सहयोग दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी