Protest against New Agriculture Bill : सपा के राष्‍ट्रीय सचिव ने कहा-पूंजीपतियों का गुलाम बन जाएगा किसान

Protest against New Agriculture Bill कृषि विधेयक पर समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने विरोध जताया है। प्रयागराज आगमन के दौरान उन्‍होंने इस विधेयक को किसानों के हितों पर कुठाराघात करने वाला काला कानून बताया जिसे भाजपा की सरकार किसानों पर जबरन थोपना चाहती है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:00 AM (IST)
Protest against New Agriculture Bill : सपा के राष्‍ट्रीय सचिव ने कहा-पूंजीपतियों का गुलाम बन जाएगा किसान
Protest against New Agriculture Bill पर सपा के राष्‍ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने विरोध जताया।

प्रयागराज, जेएनएन। नए कृषि विधेयक का विरोध भी राजनीतिक पार्टियां कर रही हैं। सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने भी इस विधेयक पर अपना विरोध जताया है। अपने प्रयागराज आगमन के दौरान उन्‍होंने फाफामऊ, सोरांव और फूलपुर विधानसभा क्षेत्रों में किसानों, नौजवानों के साथ बैठक की। लोगों को उन्‍हाेंने विधेयक से होने वाले नुकसान को बताया। आरोप लगाया कि यह किसानों के हितों पर कुठाराघात करने वाला काला कानून है, जिसे भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों पर जबरन थोपना चाहती है। इस कानून के लागू होने के बाद देश का किसान पूंजीपतियों का गुलाम बनकर रह जाएगा।

बोले, किसानों को फसलों की लागत तक नहीं मिल पाएगी

अखिलेश कटियार ने कहा कि नए कानून से तो मंडियां ही खत्म हो जाएंगी। किसानों को दोगुनी कीमत तो दूर, फसलों की लागत तक नहीं मिल पाएगी। कहा कि कृषि विधेयक को वापस लेने तक सपा का संघर्ष जारी रहेगा। सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के नेतृत्व में लालगोपालगंज समेत कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, संदीप यादव, रामसुमेर पाल, अनिल यादव, दूधनाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, हृदय लाल मौर्य, कुलदीप यादव, जब्बार अहमद, पप्पू पटेल, जयकरन पटेल, जीतलाल पासी, खिन्नी पासी, संदेश यादव, कबीर पटेल, अमर सिंह, रामपूजन पटेल, रामसेवक पटेल, पार्थ यादव आदि रहे।

सपा के राष्ट्रीय सचिव के स्वागत में भूले फिजिकल डिस्‍टेंसिंग

लखनऊ से प्रयागराज जाने के दौरान लालगोपालगंज के कठुआ पुल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार का सपाइयों ने स्वागत किया। हालांकि इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग लोग भूल गए। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाई। तत्पश्चात सचिव अखिलेश कटियार ने उपस्थित लोगों से कहा कि किसानों के विरुद्ध कानून पास कर भाजपा सरकार ने खुद को किसान विरोधी साबित कर दिया है। देश के अधिकांश किसानों को पारित किए गए बिल के संबंध में जानकारी नहीं है। अभियान चला कर देश के अन्नदाताओं को जागरूक करने की जरूरत है।

सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 कौडि़हार चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव का स्वागत किया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी कौडि़हार पप्पू यादव, भाई लाल यादव, सुनील पटेल, अनिल पटेल, करण पटेल, राजाराम सरोज, दरोगा यादव, सुशील मौर्य, अनूप यादव, अंगद यादव, अतुल यादव, अनिल विश्वकर्मा, कुलदीप सरोज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी