इविवि में कर्मचारी भर्ती से पहले प्रमोशन का तोहफा

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के गैरशैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती शुरू होने से पहले पुराने कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा मिलने वाला है। कर्मचारियों के वरिष्ठता निर्धारण और पदोन्नति के लिए इविवि प्रशासन ने पहली बार कमेटी गठित की है। कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ल ने विधि विभाग की डॉ. सोनल शंकर की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 05:44 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 05:44 AM (IST)
इविवि में कर्मचारी भर्ती से पहले प्रमोशन का तोहफा
इविवि में कर्मचारी भर्ती से पहले प्रमोशन का तोहफा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के गैरशैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती शुरू होने से पहले पुराने कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा मिलने वाला है। कर्मचारियों के वरिष्ठता निर्धारण और पदोन्नति के लिए इविवि प्रशासन ने पहली बार कमेटी गठित की है। कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ल ने विधि विभाग की डॉ. सोनल शंकर की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

दरअसल, इविवि में गैरशैक्षणिक कर्मचारियों का वरिष्ठता निर्धारण और पदोन्नति वर्ष 2005 से लंबित था। ऐसे में कर्मचारियों में रोष व्याप्त था। इसके लिए कर्मचारियों ने बीच-बीच में आवाज भी बुलंद की। हालांकि, उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब स्थायी कुलपति मिलने के बाद जल्द ही कर्मचारी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में इविवि प्रशासन भर्ती से पूर्व पुराने कर्मचारियों का वरिष्ठता निर्धारण करेगा। इसके बाद कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया जाएगा। फिर भर्ती की प्रक्रिया में भी तेजी के आसार जताए जा रहे हैं। रजिस्ट्रार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक वरिष्ठता निर्धारण और पदोन्नति के लिए विधि विभाग की डॉ. सोनल शंकर को कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हिदी विभाग की प्रो. चंदा देवी और असिस्टेंट रजिस्ट्रार राजीव गुप्ता को लाइजनिंग अफसर बनाया गया है। रिटायर्ड प्रोफेसर मनमोहन कृष्णा और प्रो. राकेश खन्ना को विशेष आमंत्रित सदस्य और असिस्टेंट रजिस्ट्रार केशव किशोर उपाध्याय को कन्वीनर नियुक्त किया गया है। जबकि, विधि विभाग के डॉ. हरिबंश सिंह को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। साथ ही रजिस्ट्रार ने कर्मचारियों संघ के अध्यक्ष और सचिव को कमेटी के सहयोग की अपील की गई है।

chat bot
आपका साथी