कोरोना वायरस से जंग हार गए जेके इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी के प्रो. राजीव सिंह

अब शिक्षा जगत को एक और आघात पहुंचा है। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के जेके इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के प्रोफेसर राजीव कुमार सिंह बुधवार को कोरोना से जंग हार गए।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:46 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:17 PM (IST)
कोरोना वायरस से जंग हार गए जेके इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी के प्रो. राजीव सिंह
जेके इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर राजीव कुमार सिंह बुधवार को कोरोना से जंग हार गए

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना से बड़ी संख्या में शिक्षक, कारोबारी और आम लोग जान गंवाते जा रहे हैं। रोज ही 12-13 लोग सरकारी आंकड़ों में ही जान गंवा रहे हैं। अब शिक्षा जगत को एक और आघात पहुंचा है। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के जेके इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के प्रोफेसर राजीव कुमार सिंह बुधवार को कोरोना से जंग हार गए। वह इविवि में लीगल सेल के इंचार्ज के अलावा कई अहम पदों का जिम्मा सम्भाल चुके थे। पिछले कई दिनों से वह कोरोना संक्रमित थे। उनके निधन पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (आटा) ले अध्यक्ष प्रोफेसर राम सेवक दुबे समेत अन्य शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से शिक्षण से जुड़े लोगों और शिक्षकों तथा प्रोफेसर में शोक व्याप्त है।

आजमगढ़ में हुआ था जन्म, पिता भी रहे हैं लेक्चरर

 प्रो. राजीव सिंह का जन्म 1968 में आजमगढ़ में हुआ था। उनके पिता डॉ. पीएन सिंह बॉटनी में लेक्चर रहे। प्रो. सिंह ने अपनी शिक्षा दीक्षा इविवि से ही पूरी की थी। वह 1996 में इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन विभाग में लेक्चरर नियुक्त हुए थे। उन्हें जर्मनी गर्वनमेंट से फेलोशिप मिली थी। वहां तीन साल तक रहकर शोध कार्य किया। वह परिवार के साथ मेंहदौरी में रहते थे। इविवि में प्रोफेसर राजीव लीगल सेल के इंचार्ज के अलावा प्रवेश प्रकोष्ठ समेत अन्य कई अहम पदों का जिम्मा सम्भाल चुके थे। पिछले कई दिनों से वह कोरोना संक्रमित थे। उनके निधन पर कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल, डीन सीडीसी प्रो. पंकज कुमार ने भी शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी