किसानों के लिए राहत, शासन के सख्त आदेश पर प्रयागराज में क्रय केंद्र पर धान की खरीद शुरू

फूलपुर तहसील क्षेत्र में धान की खरीद पर गौर किया जाए तो किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर अपने धान को बेचने में जहां प्राथमिकता दे रहे हैं वहीं धान क्रय के लिए पंजीकृत प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 02:49 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 02:49 PM (IST)
किसानों के लिए राहत, शासन के सख्त आदेश पर प्रयागराज में क्रय केंद्र पर धान की खरीद शुरू
शासन के आदेश पर प्रयागराज में धान की खरीद शुरू हो गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी कर अच्छे दिन लाने की दिशा में की गई पहल असर का पहल अब दिखने लगा है। धान का समर्थन मूल्य बाजार की अपेक्षा अधिक होने और त्वरित भुगतान होने के कारण किसानों का रुझान अब क्रय केंद्रों ओर बढ़ा है। सरकार के इस प्रयास ने धान की खेती से मुह मोड़ रहे किसानों को उत्साहित किया है। 

प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे

फूलपुर तहसील क्षेत्र में धान की खरीद पर गौर किया जाए तो किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर अपने धान को बेचने में जहां प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं धान क्रय के लिए पंजीकृत प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। अहम तो कुछ क्रय केंद्र खुले ही नहीं हैं। जो खुले भी हैं वहां धान में नमी सहित अन्य कारण बता कर केंद्रों से किसानों को वापस कर दिया जा रहा है। परिणाम स्वरूप किसान अपनी उपज को बिचौलियों के हाथों 11 सौ से साढ़े 11 सौ रुपये में बेचने के लिए विवश हैं। विकास खंड फूलपुर के चक हुसेना उर्फ चोरकरिया गांव में कृति प्रोड्यूसर कंपनी, अगहुआ गांव में संगम विशाल प्रोड्यूसर कंपनी सहित कृषि उपज प्रोड्यूसर कंपनी झंझरी बाबूगंज में भी धान क्रय केंद्र खोले जाने की स्वीकृति मिली है। इसमें संगम विशाल प्रोड्यूसर कंपनी अगहुआ के प्रबंधक ने धान क्रय केंद्र उक्त स्थान के बजाय अगरा पट्टी में खोला है, जहां दो दिन से धान की तौल प्रारंभ कर दी गई है। अभी तक दो किसानों से धान की खरीद की है। 

बोले, कंपनी के जिला प्रबंधक

धीमी गति तथा बिलंब से धान की खरीद प्रारंभ किए जाने के संबंध में संगम विशाल प्रोड्यूसर कंपनी के जिला प्रबंधक शिव बहादुर पटेल ने बताया कि अभी तक प्रशासन द्वारा राइस मिलर अटैच न किए जाने के कारण धान की खरीद धीमी गति से किया जा रहा है क्योंकि ग्रामीण अंचलों में खरीदे गए धान को रखने के लिए बड़े गोदाम नहीं बने हैैं, जहां धान की खरीद कर उसे भंडारित किया जा सके। इस केंद्र के प्रभारी संजय पटेल ने बताया कि इस केंंद्र धान खरीद के लिए तीन हजार कुंतल का लक्ष्य सरकार द्वारा दिया गया है। 

उप जिलाधिकारी फूलपुर ने कहा 

इस संबंध में उप जिलाधिकारी फूलपुर युवराज ङ्क्षसह का कहना है कि रोज ही शाम को धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इसके पर्यवेक्षण के लिए लेखपालों को लगाया गया है जो प्रति दिन धान खराद की जानकारी प्रशासन को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान धान सुखाकर केन्द्र पर लाएं, जिससे बेचने में उन्हें परेशानी न हो। 

chat bot
आपका साथी