प्रयागराज दौरे में स्वराज भवन भी पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, बच्चों को दूर से बाय-बाय बोलकर हो गईं रवाना

प्रयागराज के यमुनापार में रविवार को बसवार गांव के दौरे के बाद अचानक प्रियंका आनंद भवन परिसर स्थित स्वराज भवन पहुंचीं। स्थानीय प्रशासन के साथ ही आनंद भवन के लोगों को भी इस बात तक की भनक नहीं थी।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 09:55 PM (IST)
प्रयागराज दौरे में स्वराज भवन भी पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, बच्चों को दूर से बाय-बाय बोलकर हो गईं रवाना
रविवार को बसवार गांव के दौरे के बाद अचानक प्रियंका आनंद भवन परिसर स्थित स्वराज भवन पहुंचीं।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के यमुनापार में  रविवार को बसवार गांव के दौरे के बाद अचानक प्रियंका आनंद भवन परिसर स्थित स्वराज भवन पहुंचीं। स्थानीय प्रशासन के साथ ही आनंद भवन के लोगों को भी इस बात तक की भनक नहीं थी। वहीं, चिल्ड्रेन नेशनल इंस्टीट्यूट के बच्चे उत्साह और कौतूहल से भर उठे। उन्हें इंतजार था कि इस बार भी वह कांग्रेस महासचिव के साथ कुछ देर बैठ सकेंगी। इंस्टीट्यूट की अधीक्षिका भी अपने स्तर पर चीजों को व्यवस्थित करने में लग गईं। 

उधर, स्वराज भवन व आनंद भवन के लोग भी तैयारी में जुट गए। जलपान और भोजन आदि की व्यवस्था की जाने लगी। दो-चार मिनट में ही हाथ मुंह धुलने और करीब पांच मिनट बैठने के बाद ही बाहर आ गईं। उनके साथ केवल आराधना मिश्रा थीं। वहां मौजूद लोगों से सभी का हालचाल पूछकर आगे बढऩे लगीं तो कुछ दूर पर चिल्ड्रेन नेशनल इंस्टीट्यूट के बच्चे भी खड़े दिखाई दिए। कांग्रेस महासचिव के कदम ठिठक गए। उन्होंने बच्चों की तरफ देखा और मुस्कुराकर बाय-बाय किया। जवाब में बच्चों ने भी हाथ उठाया और बाय बोला। जब तक वह दिखती रहीं बच्चे हाथ हिलाते रहे। प्रियंका भी गाड़ी में बैठने तक बच्चों की ओर देखती रहीं।

अचानक पहुंची कमला नेहरू हास्पिटल 

कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने बताया कि प्रियंका स्वराज भवन पहुंचने से पहले कमला नेहरू हास्पिटल भी गई। वह तकरीबन 15 मिनट रहीं। यहां भी वह बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंची। कुछ मरीजों से बातचीत भी की। उनकी सेहत के बारे में पूछा। फिर नए वार्ड-2 और सीआईसी का अवलोकन किया। 

chat bot
आपका साथी