World Wrestling Championship में प्रिया मलिक ने जीता Gold Medal तो प्रयागराज में खुशी की लहर, दी बधाई

प्रिया मलिक की उपलब्धि से प्रयागराज की महिला पहलवानों में उल्‍लास है। आरती ने प्रिया मलिक को बधाई दी। कहा वे भी अंतरराष्ट्रीय फलक पर नाम रोशन करने के लिए मेहनत कर रही हैं। शिवानी बोलीं कि ओलिंपिक और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल करना लक्ष्य है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 02:39 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 02:39 PM (IST)
World Wrestling Championship में प्रिया मलिक ने जीता Gold Medal तो प्रयागराज में खुशी की लहर, दी बधाई
विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप में प्रिया मलिक के स्‍वर्ण पदक जीतने से प्रयागराज की खिलाडि़यों में उत्‍साह है।

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने हंगरी के बूडापेस्ट में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है। 73 किलोग्राम भार वर्ग की होनहार खिलाड़ी प्रिया देश की उभरती युवा पहलवान हैं। उनकी इस सफलता से प्रयागराज में खुशी का माहौल है। यहां कुश्ती में जोर आजमाइश करने वाली महिला खिलाडिय़ों में प्रिया मलिक ने नई उम्मीद जगाई है। उन्‍हें बधाई दी जा रही है।

प्रयागराज की कुश्‍ती खिलाडि़यों में उत्‍साह

हरियाणा के साधारण किसान जयभगवान की बेटी पर आज पूरे देश को गर्व है। प्रिया वर्ष 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में गोल्ड मेडल और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। प्रिया मलिक ने 73 किलोग्राम वर्ल्‍ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित करके गोल्ड मैडल जीता है। प्रिया की इस उपलब्धि पर प्रयागराज में तैयारी कर रहीं महिला खिलाडिय़ों ने भी बधाई दी है। साथ ही उनका उत्साह देखते ही बन रहा था।

खिलाडिय़ों की प्रतिक्रिया

प्रशिक्षण के लिए गोंडा स्थित नंदिनी नगर में आयोजित शिविर में आई हूं। प्रिया मलिक की शानदार जीत पर बधाई देना चाहती हूं। हम लोग भी अंतरराष्ट्रीय फलक पर नाम रौशन करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

- आरती

ओलिंपिक और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल करना लक्ष्य है। इसके लिए कोच के निर्देशन में प्रैक्टिस भी कर रही हूं। उम्मीद है कि अगली बार अंतरराष्ट्रीय फलक पर सफलता हासिल करूंगी।

- शिवानी

chat bot
आपका साथी