जमानत पर छूटे सजायाफ्ता को गोली मारी, अस्‍पताल में भर्ती Prayagraj News

शेरडीह गांव निवासी चंद्रभान उर्फ बाबा यादव हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इन दिनों वह जमानत छूटकर घर आया है। उसे गोली मारकर जख्‍मी किया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 03:30 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:43 PM (IST)
जमानत पर छूटे सजायाफ्ता को गोली मारी, अस्‍पताल में भर्ती  Prayagraj News
जमानत पर छूटे सजायाफ्ता को गोली मारी, अस्‍पताल में भर्ती Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन । शहर के झूंसी इलाके में देर रात जमानत पर छूटे सजायफता चंद्रभान उर्फ बाबा यादव को गोली मारी दी गई। गोली लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्‍पताल में भर्ती कराया। आरोपित कौन है और किसलिए गोली मारी इसकी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी तक आरोपित पुलिस के हत्‍थे नहीं चढ़ा।

आजीवन कारावास की सजा, जमानत पर छूटा है

शेरडीह गांव निवासी चंद्रभान उर्फ बाबा यादव हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इन दिनों वह जमानत छूटकर घर आया है। वह अपने रिश्तेदार गणेश यादव निवासी बीकापुर के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। हत्‍या की नीयत से उस पर हमला हुआ।

फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में मची खलबली

पुलिस ने बताया कि गांव के निकट ही उसका रिश्तेदार तमंचा लोड कर रहा था। तभी गोली चली और चंद्रभान को लगी और वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज से गांव में खलबली मच गई।

जख्‍मी चंद्रभान उर्फ बाबा का अस्‍पताल में चल रहा है इलाज

आनन फानन में जख्‍मी चंद्रभान उर्फ बाबा को एसआरएन अस्‍पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पाकर झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि वह अपने रिश्‍तेदार के साथ कहीं गया था। लौटते समय गांव के पास ही उसे गोली लगी है। जांच की जा रही है कि उसे कैसे गोली लगी है।

युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी

मुट्ठीगंज में रहने वाली एक महिला पर तेजाब फेंकने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता का आरोप है कि फोन पर गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी दी गई। युवती ने मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी