विधान परिषद: भाजपा के 10 सदस्यों को निर्विरोध एमएलसी चुने जाने पर भाजपाइयों में खुशी Prayagraj News

भाजपा जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर हर समय संवैधानिक स्थानों पर मजबूत होती जा रही है। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल शासन का नतीजा है।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 12:58 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 04:40 PM (IST)
विधान परिषद: भाजपा के 10 सदस्यों को निर्विरोध एमएलसी चुने जाने पर भाजपाइयों में खुशी Prayagraj News
भाजपा के 10 सदस्‍यों के एमएलसी बनने से प्रयागराज में खुशी का माहौल है।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी के 10 सदस्य निर्विरोध एमएलसी  बने हैं। इसकी घोषणा होने के बाद प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। भाजपा यमुनापार के जिला पदाधिकारियों ने जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जताई है।

 प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कुंवर मानवेंद्र सिंह, पूर्व आइएएस अरविंद कुमार शर्मा, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी और लक्ष्मण आचार्य के निर्विरोध चुन जाने पर खुशी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के तस्वीर पर लड्डू खिलाकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर हर समय संवैधानिक स्थानों पर मजबूत होती जा रही है। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल शासन का नतीजा है। अब आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस करने लगा है। रोजगार के भी कई अवसर उनके सामने हैं। लोगों में दिनों दिन भाजपा के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए वे जनता के बीच सरकार की नीतियों और कार्य प्रणालियों को पहुंचाएं, जिससे आने वाले चुनाव में भी भाजपा को मजबूती मिल सके। इस अवसर पर सविता त्रिपाठी,जय सिंह पटेल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,सुरेश शुक्ला, मनोज गुप्ता, विवेकानंद सिंह,सौरभ जायसवाल,आलोक पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी