Prayagraj Weather Update: होली के दो दिन बाद तक मौसम रहेगा साफ, हवाओं में रहेगा नमी

Prayagraj Weather Update न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। आद्रता की बात करें तो अधिकतम 59 और न्यूनतम 30 मापी गई। तीन दिन बाद उमस में भी बढोत्तरी महसूस किए जाएंगे।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 03:26 PM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 03:26 PM (IST)
Prayagraj Weather Update: होली के दो दिन बाद तक मौसम रहेगा साफ, हवाओं में रहेगा नमी
Prayagraj Weather Update अप्रैल के पहले सप्ताह में बादल वापस आ सकते हैं।

 प्रयागराज, जेएनएन। होलो का खुमार चारों ओर छाया है। हर कोई एक दूसरे को सुरक्षित होली खेलने का संदेश दे रहे हैं। खास बात यह कि मौसम होली पर कोई खलल नहीं डालेगा, और आगामी दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। वहीं हवाओं में गलन देखी जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल माह में फिर से बादल वापस लौट सकते हैं। पहले सप्ताह के मध्य में किरणे भी तेज होती जाएंगी।

क्या रहा तापमान

मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। आद्रता की बात करें तो अधिकतम 59 और न्यूनतम 30 मापी गई। तीन दिन बाद उमस में भी बढोत्तरी महसूस किए जाएंगे।

बोले जानकर

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई है। अप्रैल के पहले सप्ताह में बादल वापस आ सकते हैं। पहले सप्ताह में ही भीषण गर्मी झेलने को तैयार रहें।

होली पर न करें थोड़ी भी लापरवाही

कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, ऐसे में होली पर थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है । डॉक्टर सुबोध सिंह बताते है कि होली पर सुरक्षा का विशेष ध्यान देना है। मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल अधिक ठंडी पदार्थों के सेवन से बचना होगा। खान-पान के साथ व्यायाम आदि पर जोर देना होगा। प्रातःकाल योग करने से हमारा तन और मन दोनों ठीक रहता है। प्रयास करें कि इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

chat bot
आपका साथी