Prayagraj Weather News: अरब सागर की हवा सर्दी लेकर आ रही, इस बार अधिक ठंड के हैं आसार

Prayagraj Weather News मौसम विज्ञानी शैलेंद्र राय ने बताया कि इस बार सर्दी का मौसम देर तक रहेगा और पिछले वर्षों की तुलना में पारा अधिक लुढ़कने की संभावना है। अरब सागर से आने वाली हवा तेज होने से वातावरणीय प्रदूषण जो धुंध की वजह बनता है उसमें कमी आएगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 01:24 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 01:24 PM (IST)
Prayagraj Weather News: अरब सागर की हवा सर्दी लेकर आ रही, इस बार अधिक ठंड के हैं आसार
अगले कुछ दिनों में तेज ठंड के आसार हैं। इस बार देर तक ठंड के मौसम का अनुमान है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। मौसम में सुबह और रात में ठंड का एहसास होने लगा है। आप भी जानें कि इस बार ठंड का सीजन अधिक दिनों तक रहेगा। तापमान में भी गिरावट की संभावना है। तापमान के सामान्‍य से काफी कम होने की भी उम्‍मीद जताई जा रही है। यह मौसम का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग व मौसम विज्ञानियों ने इस बार ऐसी ही ठंड का अनुमान लगाया है।

तापमान में आई है कमी

अभी तो ठंड का वातावरण में कम असर है। हालांकि आगामी दिनों में तेज ठंड के आसार हैं। अरब सागर से आने वाली हवा अपने साथ सर्दी का एहसास लेकर आ रही है। यही वजह है कि इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। रविवार को दिनभर धुंध छाई रही। शाम को हल्की हवा चलने से मौसम और ठंडा हो गया। सोमवार की सुबह से भी वातावरण में धुंध का असर स्‍पष्‍ट नजर आ रहा है।

प्रयागराज में आज का तापमान

आइए प्रयागराज जनपद के तापमान पर नजर डालते हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। हवा में नमी 78 प्रतिशत थी। अगले कुछ दिनों तक वातावरण में धुंध छाई रहने की संभावना है।

नवंबर के अंत में शीतलहर चलने की संभावना

मौसम विज्ञानी शैलेंद्र राय ने बताया कि इस बार सर्दी का मौसम देर तक रहेगा और पिछले वर्षों की तुलना में पारा अधिक लुढ़कने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि अरब सागर से आने वाली हवा तेज हो गई है। इसके प्रभाव से वातावरणीय प्रदूषण जो धुंध की वजह बनता है, उसमें कमी आएगी। बोले कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे जाएगा लेकिन न्यूनतम तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी। सुबह और शाम को मौसम सर्द रहेगा लेकिन दिन में पारा सामान्य बना रहेगा। तेज धूप भी निकलेगी। इसकी वजह से कुहासा बढ़ेगा। महीने के अंत में शीतलहर चल सकती है।

chat bot
आपका साथी