Prayagraj Weather News Update: गर्मी से परेशान लोगाें को मिलेगी राहत, माह के आखिरी सप्ताह में लौटेंगे बादल

Prayagraj Weather News Update सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 45 और न्यूनतम 19 मापी गई। आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:29 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:29 AM (IST)
Prayagraj Weather News Update: गर्मी से परेशान लोगाें को मिलेगी राहत, माह के आखिरी सप्ताह में लौटेंगे बादल
मौसम में गर्मी बढ़ गई है। हालांकि कुछ दिनों के बाद बादलों के लौटने का भी अनुमान है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज जनपद मेंएक बार फिर गर्मी तेज हो गई है। दोपहर में सूर्य की किरणें भी परेशान करने लगी हैं। हालांकि गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की भी खबर है। वह यह कि अप्रैल माह के अंत में बादलों के लौटने की संभावना है। यह अनुमान मौसम विभाग का है।

अप्रैल के पहले सप्ताह में जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं फिर से गर्मी ने तापमान वृद्धि के साथ वापसी की। आने वाले दिनों में हवाओं का भी मिजाज औऱ बदलेगा। इधर पिछले कई दिनों से गर्मी बढ़ गई है। गर्म हवाएं तेज होती जाएंगी। मार्च के अंतिम दिनों में एक जहां गर्मी का रिकार्ड टूटा, तो मार्च माह में ही तीन बार बूंदाबांदी भी हुई। बादलों ने भी कई दिन घेराबंदी की, लेकिन परिणाम बारिश का नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार माह के अंतिम सप्ताह तक मानसून लौट सकते हैं। पश्चिमी विछोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा।

प्रयागराज का तापमान

सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 45 और न्यूनतम 19 मापी गई। मंगलवार यानी आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

बोले, मौसम के जानकार

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि माह के अंत में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। दोपहर में लू चल सकती हैं। अब मौसम भीषण गर्मी की ओर रुख करेगा।

chat bot
आपका साथी