Prayagraj Weather News: आज बादल तो हैं लेकिन उमस बरकरार, जानें अगले दो दिनों के मौसम का हाल

Prayagraj Weather News मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले छह दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि वायुमंडलीय परिस्थितियों के चलते तीन-चार दिन तक बारिश के आसार हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:41 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:41 PM (IST)
Prayagraj Weather News: आज बादल तो हैं लेकिन उमस बरकरार, जानें अगले दो दिनों के मौसम का हाल
कल की तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया था लेकिन आज फिर उमस बढ़ गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। शनिवार की झमाझम बारिश के बाद आज सूखा। जी हां, मौसम का यही हाल है। रविवार की सुबह तो आसमान में यदा-कदा ही बादल थे। धूप निकली तो उमस भी बढ़ गई। हालांकि इसके बाद बादलों के और झुड आ गए। अब सूर्य और बादलों में लुकाछिपी का खेल चल रहा है। वैसे मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल कल की राहत के बाद एक बार फिर उमस भरी गर्मी का वर्चस्‍व वातावरण में कायम हो गया है।

प्रयागराज समेत पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में मानसूनी माहौल

शनिवार को आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा था। फुहार के साथ दिन की शुरुआत हुई। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ छिटपुट बारिश का क्रम जारी रहा। मौसम में बदलाव होने के साथ लोगों ने उमसभरी गर्मी से राहत महसूस की थी। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। वायुमंडलीय परिस्थितियों के चलते बारिश के आसार हैं। प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी माहौल है। आसमान में बादल डेरा जमाए हैं। रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला भी जारी है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञानी ने बताया कि निम्न वायुदाब क्षेत्र बने होने से बारिश का माहौल बन रहा है।

कल जितना ही है आज का तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्‍य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्‍यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्‍य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं शनिवार को भी अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस था जबकि कल का न्यूनतम तापमान भी 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले छह दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि वायुमंडलीय परिस्थितियों के चलते तीन-चार दिन तक बारिश के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी