Prayagraj Weather News: दोपहर तक तल्‍ख धूप फिर बारिश ने दी राहत, अगले कुछ दिन बारिश के आसार

Prayagraj Weather News मानसूनी सक्रियता की वजह से बारिश की संभावना बरकरार रहने की उम्‍मीद जताई गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्‍य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 04:03 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 04:03 PM (IST)
Prayagraj Weather News: दोपहर तक तल्‍ख धूप फिर बारिश ने दी राहत, अगले कुछ दिन बारिश के आसार
प्रयागराज में दोपहर में सूर्य की तल्‍खी थी, दोपहर बाद बारिश हुई।

प्रयागराज, जेएनएन। शनिवार की दिन भर हुई बारिश के बाद रक्षाबंधन के दिन आज सुबह से मौसम साफ था। दोपहर तक तेज धूप रही। हालांकि आसमान में हल्‍के बादल तो थे लेकिन वे असरहीन रहे। उमस एक बार फिर बढ़ गई। वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और आसमान पर काले और घने बादलों का साम्राज्‍य कायम हो गया। फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। प्रयागराज में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं।

दोपहर बाद अचानक बदला मौसम

पिछले दिनों उमस भरी गर्मी से शहर के लोग बेहाल थे। शुक्रवार की रात में अचानक मौसम बदला और घने बादलों ने रात भर बारिश की। शनिवार को भी दिन भर रुक रुककर कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। इससे उमस की मार सह रहे लोगों को राहत मिली। हालांकि शनिवार की सुबह से मौसम साफ था। दोपहर में सूर्य की किरणें तल्‍ख थीं जिससे उमस फिर बढ़ गई। हालांकि दोपहर बाद बदला मौसम और बारिश हुई। इससे उमस से फिर कुछ राहत मिली। अभी भी आसमान में बादल घने छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन बारिश के आसार जताए हैं।

आज सामान्‍य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है अधिकतम तापमान

शनिवार सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 31.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस बार मानसून सीजन में अब तक कुल 800.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मानसूनी सक्रियता की वजह से बारिश की संभावना बरकरार रहने की उम्‍मीद जताई गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्‍य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान भी 33.5 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञानी ने अगले छह दिन बारिश की जताई है संभावना

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. एचएन मिश्रा ने मौसम का पूर्वानुमान बताया। उन्‍होंने संभावना जताई है कि अगले छह दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश का क्रम जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी